ePaper

I phone 6S और S6 plus के साथ एयरटेल का 15,000 रुपये का गिफ्ट

Updated at : 13 Oct 2015 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
I phone 6S और S6 plus के साथ एयरटेल का 15,000 रुपये का गिफ्ट

नयी दिल्ली : भारती एयरटेल ने आज कहा कि वह छह अक्तूबर से आईफोन के सबसे नए माडल, 6एस और 6एस प्लस की पेशकश शुरू करेगी जिसमें ग्राहक अगले 12 महीने की अवधि में 15,000 रुपये की बचत कर सकते हैं. एयरटेल ने एक बयान में कहा, ‘कंपनी शुक्रवार, 16 अक्तूबर से देश भर में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारती एयरटेल ने आज कहा कि वह छह अक्तूबर से आईफोन के सबसे नए माडल, 6एस और 6एस प्लस की पेशकश शुरू करेगी जिसमें ग्राहक अगले 12 महीने की अवधि में 15,000 रुपये की बचत कर सकते हैं. एयरटेल ने एक बयान में कहा, ‘कंपनी शुक्रवार, 16 अक्तूबर से देश भर में अपनी 235 खुदरा दुकानों के जरिए आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस की पेशकश करेगी.’ कंपनी ने कहा कि इसकी 57 खुदरा दुकानें पूरी रात खुली रहेंगी ताकि ग्राहक इस नये आईफोन को प्राप्त करने के मामले बाजी मार सकें.

भारती एयरटेल ने कहा कि वह अगले 12 महीने तक के लिए मुफ्त 4जी सेवा देने की पेशकश कर रही है जिससे ग्राहकों की आईफोन के लिए मासिक बिल में 15,000 रुपये की बचत होगी. भारती एयरटेल के निदेशक (उपभोक्ता कारोबार) श्रीनि गोपालन ने कहा ‘हम भारती एयरटेल की 235 खुदरा दुकानों में आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस पेश कर बहुत खुश हैं. ये फोन, प्रौद्योगिकी की इस साल की सबसे बडी उपलब्धियां हैं. हमें उम्मीद है कि हमारे ग्राहक 4जी सेवा के विस्तार के साथ भारती एयरटेल में विश्व-स्तरीय अनुभव प्राप्त करें.’

इससे पहले वोडाफोन ने कहा था कि वह 16 अक्तूबर से आईफोन 6एस और 6एस प्लस की पेशकश करेगी जिसमें ग्राहकों को छह महीने के लिए 8,885 रुपये का मुफ्त डाटा और वायस सेवा उपलब्ध कराएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola