ePaper

SBI ने सस्ता किया लोन, आधार दर में 0.40 प्रतिशत की कटौती

Updated at : 29 Sep 2015 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
SBI ने सस्ता किया लोन, आधार दर में 0.40 प्रतिशत की कटौती

नयी दिल्ली :रिजर्व बैंक की मुख्य नीतिगत दर में कटौती की घोषणा के तुरंत बाद देश के सबसे बडे वाणिज्यिक बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी न्यूनतम ऋण दर यानी आधार दर 0.4 प्रतिशत घटाकर 9.3 प्रतिशत कर दी. बैंक की आधार दर में इस कटौती के बाद बैंक के सभी ऋण मसलन आवास, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली :रिजर्व बैंक की मुख्य नीतिगत दर में कटौती की घोषणा के तुरंत बाद देश के सबसे बडे वाणिज्यिक बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी न्यूनतम ऋण दर यानी आधार दर 0.4 प्रतिशत घटाकर 9.3 प्रतिशत कर दी. बैंक की आधार दर में इस कटौती के बाद बैंक के सभी ऋण मसलन आवास, वाहन और कारपोरेट कर्ज पर ब्याज दर में कम से कम 0.40 प्रतिशत की कमी आएगी. एसबीआई ने बयान में कहा कि उसने आधार दर को 0.40 प्रतिशत घटाकर 9.3 प्रतिशत करने का फैसला किया है. यह कटौती 5 अक्तूबर से प्रभावी होगी.

स्टेट बैंक की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत कटौती की है और हमने इसमें 0.40 प्रतिशत कटौती कर दी. उन्होंने बताया कि 5 अक्तूबर से बैंक विभिन्न परिपक्वता अवधि की मियादी जमाओं (एफडी) पर भी ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती करेगा. आधार दर में इस कटौती के साथ बाजार में स्टेट बैंक की दर सबसे कम हो गई है. देश के इस सबसे बडे बैंक द्वारा दर में कटौती किये जाने से अन्य बैंकों द्वारा भी यही कदम उठाये जाने की उम्मीद है. इस बीच, आंध्रा बैंक ने भी अपनी आधार दर 0.25 प्रतिशत घटाकर 9.75 प्रतिशत कर दी है. यह आज से ही प्रभावी हो गई है. बैंक अपनी आधार दर या बेस रेट से कम पर उपभोक्ताओं को ऋण नहीं दे सकते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola