ePaper

‘जाली नोटों के डर से बडे नोट जारी नहीं कर रहा रिजर्व बैंक''

Updated at : 19 Sep 2015 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
‘जाली नोटों के डर से बडे नोट जारी नहीं कर रहा रिजर्व बैंक''

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक जाली नोटों के डर से बडी राशि वाले मुद्रा नोट जारी नहीं कर रहा है. केंद्रीय बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जाली नोटों के डर के चलते बडी राशि वाले मुद्रा नोट जारी करना मुश्किल है. यहां सी के प्रहलाद स्मृति व्याख्यान […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक जाली नोटों के डर से बडी राशि वाले मुद्रा नोट जारी नहीं कर रहा है. केंद्रीय बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जाली नोटों के डर के चलते बडी राशि वाले मुद्रा नोट जारी करना मुश्किल है. यहां सी के प्रहलाद स्मृति व्याख्यान में उन्होंने कहा, ‘किंचित कष्टकारी पडोस को ध्यान में रखते हुए, बडी राशि के नोट जारी किये जाने पर होने वाली जालसाजी के स्तर को लेकर चिंता है.’

राजन ने जाली नोटों के जोखिम का जिक्र करते समय किसी देश का नाम नहीं लिया लेकिन जांच एजेंसियों को संदेह है कि अधिकांश जाली नोट पाकिस्तान से आते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola