90 करोड़ के पार पहुंची व्हाट्सऐप यूजर्स की संख्या
Updated at : 04 Sep 2015 4:21 PM (IST)
विज्ञापन

न्यूयार्क : मोबाइल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के दुनियाभर में नियमित व सक्रिय उपयोक्ताओं की संख्या 90 करोड़ पर पहुंच गयी है. पिछले पांच महीने में व्हाट्सऐप ने 10 करोड़ ग्राहक बनाये. व्हाट्सऐप के सह-संस्थापक जान कोउम ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘व्हाट्सऐप के अब 90 करोड़ मासिक सक्रिय उपयोक्ता हैं.” पिछले साल फरवरी […]
विज्ञापन
न्यूयार्क : मोबाइल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के दुनियाभर में नियमित व सक्रिय उपयोक्ताओं की संख्या 90 करोड़ पर पहुंच गयी है. पिछले पांच महीने में व्हाट्सऐप ने 10 करोड़ ग्राहक बनाये.
व्हाट्सऐप के सह-संस्थापक जान कोउम ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘व्हाट्सऐप के अब 90 करोड़ मासिक सक्रिय उपयोक्ता हैं.” पिछले साल फरवरी में, व्हाट्सऐप का सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक द्वारा 19 अरब डालर में अधिग्रहण कर लिया गया. नवंबर में व्हाट्सऐप ने कहा था कि भारत में उसके सक्रिय उपयोक्ताओं की संख्या 7 करोड़ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




