ePaper

iPhone On EMI: जानिए क्या 1.3 लाख का आईफोन किश्तों पर लेना है समझदारी?

Updated at : 07 Mar 2026 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
iPhone On EMI

ईएमआई पर आईफोन

iPhone On EMI: EMI पर आईफोन लेना समझदारी है या घाटा? जानें अपनी सैलरी के हिसाब से सही बजट और एक्सपर्ट के खास फाइनेंशियल फॉर्मूले क्या है.

विज्ञापन

iPhone On EMI: आज के दौर में आईफोन रखना सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि एक स्टेटस सिंबल बन गया है. कल तक जो फोन लग्जरी माना जाता था, आज वो आसान किश्तों (EMI) की बदौलत हर दूसरे हाथ में नजर आता है. लेकिन क्या 1.3 लाख रुपये का फोन किश्तों पर लेना वाकई एक समझदारी भरा फैसला है? आइये जानतें है.

क्या आपकी EMI आपकी कमाई को निगल रही है?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, फाइनेंशियल एक्सपर्ट अभिषेक कुमार (Sahaj Money के फाउंडर) के मुताबिक, हमें अपनी कर्ज और कमाई का अनुपात (Debt-to-Income Ratio) हमेशा चेक करना चाहिए. नियम सीधा है की आपकी कुल EMI आपकी मंथली इनकम के 30% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. अगर आपकी किश्तें 40-50% तक पहुंच रही हैं, तो आप एक गंभीर डेब्ट ट्रैप (कर्ज के जाल) में फंस सकते हैं. 

क्या आप वाकई 1.3 लाख का फोन अफोर्ड कर सकते हैं?

मान लीजिए आप 1,34,900 रुपये का आईफोन 12 महीने की नो कॉस्ट EMI पर लेते हैं. इसकी मासिक किश्त लगभग 11,242 रुपये बनेगी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह फोन उसी व्यक्ति के लिए कंफर्टेबल है जिसकी महीने की नेट इनकम 1 लाख रुपये से ज्यादा हो. अगर आपकी सैलरी कम है और आप फोन ले रहे हैं, तो आप अपनी भविष्य की बचत और निवेश के साथ समझौता कर रहे हैं.

खरीदने से पहले क्या है सैलरी और कैश वाला नियम?

अभिषेक कुमार दो बहुत आसान फॉर्मूले बताते हैं जो आपको फैसला लेने में मदद करेंगे:

  1. वन मंथ रूल: फोन की कुल कीमत आपकी एक महीने की नेट सैलरी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
  2. ट्वाइस ओवर रूल: कोई भी गैजेट तभी खरीदें जब आपके पास उसे दो बार नकद खरीदने के पैसे हों, और वो भी अपनी इमरजेंसी सेविंग्स को हाथ लगाए बिना.

ये भी पढ़ें: Home Loan EMI Reduce Tips: होम लोन की किस्त से हैं परेशान? इन टिप्स से घटाएं अपना बोझ

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola