दुनिया में छिड़ा युद्ध, तो चीन ने जमा किया सोना ! जानिए क्यों बढ़ रही है गोल्ड की भूख ?

Updated:
विज्ञापन
PBOC Gold Reserves

Pboc Gold Reserves

PBOC Gold Reserves : मिडिल ईस्ट में तनाव और डॉलर पर निर्भरता कम करने की रणनीति के तहत चीन के केंद्रीय बैंक ने लगातार 16वें महीने सोना खरीदा है. विशेषज्ञों के अनुसार, $5,000 के पार पहुंची सोने की कीमतें और ग्लोबल अस्थिरता के कारण 2026 तक गोल्ड रिजर्व बढ़ाने का यह ट्रेंड जारी रहेगा.

विज्ञापन

PBOC Gold Reserves : दुनियाभर में मची उथल-पुथल के बीच चीन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसे ‘सोने’ (Gold) पर सबसे ज्यादा भरोसा है. पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) ने फरवरी के महीने में भी अपनी सोने की खरीदारी जारी रखी. यह लगातार 16वां महीना है जब चीन ने अपने भंडार में सोना जोड़ा है.

क्यों बढ़ रही है सोने की भूख ?

bloomberg के एक रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ते तनाव ने निवेशकों को डरा दिया है. जब भी दुनिया में युद्ध जैसे हालात बनते हैं या शेयर बाजार में अनिश्चितता आती है, तो लोग अपना पैसा सुरक्षित रखने के लिए सोने की तरफ भागते हैं. इसी ‘सेफ-हेवन’ (Safe-haven) डिमांड की वजह से सोने की कीमतों में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है.

रिकॉर्ड स्तर पर कीमतें

  • चीन की खरीदारी: फरवरी में PBOC ने 30,000 ट्रॉय औंस सोना खरीदा, जिससे उनका कुल रिजर्व अब 74.22 मिलियन औंस हो गया है.
  • कीमतों में उछाल: ग्लोबल मार्केट में सोने (Spot Gold) की कीमत करीब 1.85% बढ़कर $5,171.12 प्रति औंस के स्तर पर पहुँच गई है.
  • डॉलर से दूरी: चीन का यह कदम सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि अमेरिकी डॉलर पर अपनी निर्भरता कम करने (De-dollarization) की एक सोची-समझी रणनीति है.

युद्ध और तनाव का बाजार पर असर

हाल ही में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरानी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई ने आग में घी डालने का काम किया है. इस भू-राजनीतिक (Geopolitical) तनाव के कारण निवेशकों ने जोखिम भरे शेयरों से पैसा निकालकर सोने और बॉन्ड्स में लगाना शुरू कर दिया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि भले ही जनवरी में केंद्रीय बैंकों की खरीदारी थोड़ी धीमी रही हो, लेकिन मौजूदा “ऑयल शॉक” और अस्थिरता को देखते हुए 2026 तक सोने की मांग हाई रहने वाली है.

दुनियाभर के देशों में अलग-अलग रुख

दिलचस्प बात यह है कि जहां चीन और पूर्वी यूरोपीय देश सोना जमा कर रहे हैं, वहीं कुछ देश इसे बेच भी रहे हैं.

  • चीन और पोलैंड: ये देश अपनी सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सोना खरीद रहे हैं.
  • रूस और वेनेजुएला: आर्थिक प्रतिबंधों और नकदी की कमी (Liquidity) के चलते ये देश अपना सोना बाजार में बेच रहे हैं ताकि देश का खर्च चला सकें.

क्या और महंगा होगा सोना ?

जे.पी. मॉर्गन इनवेस्टमेंट कंपनी के एक्सकपर्ट का अनुमान है कि 2026 के अंत तक सोने की औसत कीमत $5,055 के आसपास रहेगी. अगर दुनिया में तनाव इसी तरह जारी रहा, तो सोने की कीमतों को नीचे गिराना मुश्किल होगा. आम निवेशकों के लिए भी यह एक संकेत है कि बड़े खिलाड़ी अभी भी सोने को ही सबसे सुरक्षित मान रहे हैं.

Also Read : SBI का महिला दिवस पर बड़ा धमाका; महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ₹4100 करोड़ के ‘सोशल लोन’ का ऐलान

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola