बार-बार PF क्लेम करते हैं चेक? EPFO 2.01 में ऐसे मिलेगा में मिनटों पूरा अपडेट

EPFO 2.01 Portal: अगर आपने कभी PF का पैसा निकालने के लिए आवेदन किया है और बार-बार यह सोचकर परेशान हुए हैं कि क्लेम कहां तक पहुंचा, तो अब राहत मिलने वाली है.
EPFO 2.01 Portal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने EPFO 2.01 Unified Member Portal लॉन्च किया है. सभी मेंबर रिकॉर्ड को अब एक सेंट्रलाइज्ड डेटाबेस में शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे ऑनलाइन सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं. नए पोर्टल में क्लेम ट्रैक करने से लेकर पूरी नौकरी की हिस्ट्री देखने तक कई सुविधाएं पहले से आसान हो गई हैं.
EPFO 2.01 में क्या-क्या नया मिलेगा?
नए पोर्टल का मकसद PF से जुड़े कामों को तेज और आसान बनाना है. अब आपको कई कामों के लिए बार-बार अलग प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा.
नई सुविधाएं:
- सभी मेंबर रिकॉर्ड अब एक सेंट्रलाइज्ड डेटाबेस में मौजूद हैं.
- क्लेम की ऑटोमैटिक प्री-वैलिडेशन होगी.
- अगर आपका UAN आधार से लिंक है और आप नौकरी बदलते हैं, तो PF अपने आप ट्रांसफर हो सकेगा.
- क्लेम करने से पहले अलग-अलग कैटेगरी में मिलने वाली Eligible Amount भी देख सकेंगे.
- अगर क्लेम में कोई कमी या सवाल होगा, तो उसकी जानकारी पोर्टल और SMS दोनों पर मिलेगी.
PF क्लेम का स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपने पहले क्लेम किया है या अभी नया आवेदन किया है, तो उसका स्टेटस कुछ मिनटों में देखा जा सकता है.
बस ये स्टेप्स फॉलो करें:
- EPFO Unified Member Portal पर जाएं.
- UAN, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉग इन करें.
- Online Services पर क्लिक करें.
- Track Claim Status चुनें.
इसके बाद आपको स्क्रीन पर ये जानकारी दिखाई देगी:
- पुरानी और नई सभी क्लेम
- कौन-सा फॉर्म जमा किया गया है
- आवेदन की तारीख
- ट्रैकिंग आईडी
- क्लेम किस स्टेज पर है
- अगर कोई कमी या आपत्ति है, तो उसकी जानकारी भी यहीं मिलेगी.
कैसे देखें पूरी नौकरी की हिस्ट्री?
कई बार नौकरी बदलने के बाद लोगों को अपनी पुरानी सर्विस डिटेल याद नहीं रहती. ऐसे में EPFO 2.01 का Service History फीचर काफी काम आएगा.
इसे देखने का तरीका:
- EPFO Unified Member Portal पर लॉग इन करें.
- UAN और पासवर्ड दर्ज करें.
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से लॉग इन पूरा करें.
- Service History सेक्शन में जाएं.
- यहां से अपनी पूरी रोजगार हिस्ट्री देखें और चाहें तो डाउनलोड भी कर लें.
Service History आपके किस काम आएगी?
यह फीचर सिर्फ रिकॉर्ड देखने के लिए नहीं, बल्कि आगे के कई जरूरी कामों में भी मदद करेगा.
- पूरी नौकरी की हिस्ट्री एक ही जगह मिलेगी.
- कोई सर्विस रिकॉर्ड छूटा है या गलत है, तो आसानी से पता चल जाएगा.
- PF निकासी या पेंशन क्लेम से पहले रिकॉर्ड की जांच कर सकेंगे.
- EPF और EPS सदस्यता की पुष्टि हो जाएगी.
- पेंशन की पात्रता जांचने में मदद मिलेगी.
- क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया आसान होगी.
- नई कंपनी जॉइन करते समय पुराने रोजगार की जानकारी दिखाने में भी सुविधा होगी.
ये भी पढ़ें: पुराने PF ट्रस्ट को रेगुलर करने का मिला आखिरी मौका, जानिए किसे होगा फायदा और कैसे करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










