ePaper

स्मार्टफोन की बिक्री में 4जी हैंडसेट की हिस्सेदारी एक चौथाई होगी: माइक्रोमैक्स

Updated at : 02 Sep 2015 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
स्मार्टफोन की बिक्री में 4जी हैंडसेट की हिस्सेदारी एक चौथाई होगी: माइक्रोमैक्स

नयी दिल्ली: देश की दूसरी सबसे बडी मोबाइल हैंडसेट आपूर्तिकर्ता कंपनी माइक्रोमैक्स को उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक उसकी स्मार्टफोन बिक्री में एक चौथाई हिस्सा 4जी उपकरणों का होगा. कंपनी की उत्पाद सूची में पास फिलहाल चार प्रकार के 4जी (एलटीई) हैंडसेट है. वह इनकी संख्या 10 से अधिक करने वाली है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: देश की दूसरी सबसे बडी मोबाइल हैंडसेट आपूर्तिकर्ता कंपनी माइक्रोमैक्स को उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक उसकी स्मार्टफोन बिक्री में एक चौथाई हिस्सा 4जी उपकरणों का होगा.

कंपनी की उत्पाद सूची में पास फिलहाल चार प्रकार के 4जी (एलटीई) हैंडसेट है. वह इनकी संख्या 10 से अधिक करने वाली है. माइक्रोमैक्स के सीईओ विनीत तनेजा ने कहा, हमारे पास फिलहाल चार 4जी उपकरण हैं लेकिन हम इसकी संख्या तेजी से बढा रहे हैं. हम इस महीने तीन 4जी हैंडसेट लाएंगे.
इसकी कीमत 125 डालर से कम होगी और दिवाली से पहले हमारे पास पांच और उपकरण होगा. इसकी कीमत 100 डालर से कम होगी. उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक कुल बिक्री में 4जी उपकरणों की हिस्सेदारी एक चौथाई होगी.कंपनी एक महीने में करीब 20 लाख स्मार्टफोन बेचती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola