ePaper

आइसीआइसीआइ बैंक ने पेश किया डिजिटल लॉकर

Updated at : 19 Aug 2015 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
आइसीआइसीआइ बैंक ने पेश किया डिजिटल लॉकर

नयी दिल्ली : आइसीआइसीआइ बैंक ने आज अपना पहला पूर्ण स्वचालित डिजिटल लॉकर पेश किया जो उपभोक्ताओं के लिये सप्ताहांत के दिनों और बैंकिंग कार्यसमय के बाद भी उपलब्ध होगा. आइसीआइसीआइ बैंक ने एक बयान में कहा कि ‘स्मार्ट वॉल्ट’ नाम से एक लॉकर सुविधा पेश की जिसमें बायोमेट्रिक और पिन प्रमाणन तथा डेबिट कार्ड […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आइसीआइसीआइ बैंक ने आज अपना पहला पूर्ण स्वचालित डिजिटल लॉकर पेश किया जो उपभोक्ताओं के लिये सप्ताहांत के दिनों और बैंकिंग कार्यसमय के बाद भी उपलब्ध होगा. आइसीआइसीआइ बैंक ने एक बयान में कहा कि ‘स्मार्ट वॉल्ट’ नाम से एक लॉकर सुविधा पेश की जिसमें बायोमेट्रिक और पिन प्रमाणन तथा डेबिट कार्ड समेत बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली हैं. बैंक ग्राहक बिना कर्मचारी के हस्तक्षेप के इसका उपयोग कर सकते हैं. आइसीआइसीआइ बैंक की प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी चंदा कोचर ने आज यहां इसे जारी करते हुये कहा ‘स्मार्ट वॉल्ट के जरिए हम उपभोक्ताओं को बेहद अलग, अधिक सुविधाजनक और आधुनिक सुविधाओं से लैस बैंक शाखा अनुभव उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं.’

उन्होंने कहा ‘स्मार्ट वॉल्ट में सुरक्षित वॉल्ट तक पहुंच बनाने के लिए रोबोटिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करता है उपभोक्ताओं को अपनी सुविधा से किसी भी समय अपने लॉकर का उपयोग करने में मदद मिलेगी.’ डिजिटल लॉकर शुल्क के बारे में पूछने पर कोचर ने कहा ‘लॉकर दो-तीन अलग-अलग आकार के हैं और इसी पर इसका शुल्क निर्भर करेगा. साथ ही रीयल एस्टेट की लागत के आधार पर विभिन्न शहरों में लॉकर का शुल्क निर्भर करेगा.’ कोचर ने दिल्ली में इस सुविधा को जारी करते हुये कहा कि आने वाले दिनों में डिजिटल लॉकर की सुविधा ज्यादा बडे पैमाने पर पेश की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola