सेंसेक्‍स 37 अंकों की तेजी के साथ 27,550 पर, निफ्टी 8,356 पर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2015 9:50 AM

विज्ञापन

मुंबई :बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 37.27 अंक मजबूत होकर 27,549.53 अंक पर बंद हुआ. इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 6.40 अंक के लाभ के साथ 8,355.85 अंक पर बंद हुआ. मिडकैप और स्‍मॉलकैप के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली.लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद एक बार फिर भारतीय […]

विज्ञापन

मुंबई :बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 37.27 अंक मजबूत होकर 27,549.53 अंक पर बंद हुआ. इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 6.40 अंक के लाभ के साथ 8,355.85 अंक पर बंद हुआ. मिडकैप और स्‍मॉलकैप के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली.लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार संभल गया है और आज के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 237 अंकों की जबरदस्‍त तेजी दर्ज की गयी. सुबह सेंसेक्‍स 27,750 अंकों पर पहुंच गया था. इसी प्रकार नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 73 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था. मिडकैप और स्‍मॉलकैप के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही थी. दोनों शेयरों में 150 से ज्‍यादा अंकों की तेजी देखने को मिल रही थी.

कल बुधवार की बात करें तो बंबई शेयर बाजार में बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में नुकसान का सिलसिला कायम रहा. चीन की मुद्रा युआन का और अधिक अवमूल्यन किये जाने से जुडी फिक्र में सेंसेक्स करीब 354 अंक टूटकर 27,512.26 अंक पर आ गया था. इसके अलावा महत्वपूर्ण सुधार विधेयकों के मोर्चे पर कोई प्रगति नहीं होने से भी बाजार प्रभावित हुआ. यह सेंसेक्स का 28 जुलाई के बाद का निचला स्तर था.

युआन में पिछले दो दिन में करीब चार प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है.चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा निर्यात बढाने के लिए अपनी मुद्रा के अवमूल्यन से भारत के इस्पात, इंजीनियरिंग उत्पाद और कपडा क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं. युआन की कमजोरी से क्षेत्र के अन्य केंद्रीय बैंकों पर अपनी मुद्रा के अवमूल्यन का दबाव बढेगा. इसी के प्रभाव से रुपया आज 60 पैसे टूटकर करीब दो साल के निचले स्तर 64.78 प्रति डालर पर आ गया.

हेम सिक्योरिटीज के निदेशक गौरव जैन ने कहा, ‘वैश्विक स्तर पर गिरावट के रुख से बाजार में गिरावट आयी. चीन की मुद्रा के अवमूल्यन की चिंता में ऐसा हुआ. ऐसा लगता है कि जीएसटी विधेयक संसद के मानसून सत्र में पारित नहीं हो पाएगा. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 353.83 अंक या 1.27 प्रतिशत के नुकसान से 27,512.26 अंक पर आ गया. पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 432.04 अंक का नुकसान दर्ज करा चुका है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 23 में नुकसान रहा और सात लाभ में रहे. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 112.90 अंक या 1.33 प्रतिशत के नुकसान से 8,349.45 अंक पर आ गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola