ePaper

सेंसेक्‍स में 150 से ज्‍यादा अंकों की तेजी, निफ्टी 8,500 के करीब

Updated at : 05 Aug 2015 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्‍स में 150 से ज्‍यादा अंकों की तेजी, निफ्टी 8,500 के करीब

मुंबई :दिनभर के उतार-चढाव भरे कारोबार के बाद सेंसेक्स 151.15 अंक चढकर 28,223.08 पर बंद हुआ. इसी प्रकार निफ्टी में 51.05 अंक की तेजी रही. वहीं सुबह के समय शुरुआती कारोबार मेंकंपनी के अच्‍छे नतीजों के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. बढत के साथ खुला बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 200 […]

विज्ञापन

मुंबई :दिनभर के उतार-चढाव भरे कारोबार के बाद सेंसेक्स 151.15 अंक चढकर 28,223.08 पर बंद हुआ. इसी प्रकार निफ्टी में 51.05 अंक की तेजी रही. वहीं सुबह के समय शुरुआती कारोबार मेंकंपनी के अच्‍छे नतीजों के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. बढत के साथ खुला बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 200 से ज्‍यादा अंक उछलकर 28,285 अंक पर पहुंच गया था. इसी प्रकार नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 63 अंकों की तेजी के साथ 8,580 अंकों पर पहुंच गया था. मिडकैप के शेयरों में काफी तेजी देखने को मिली. स्‍मॉलकैप के शेयर भी हरे निशान में नजर आ रहे हैं. मिडकैप के शेयरों में 123 अंकों की बढत और स्‍मॉलकैप के शेयरों में 143 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है.

कल कारोबारी सत्र में सेंसेक्‍स में काफी उतार-चढाव देखने को मिला. रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा के बाद नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखे जाने के फैसले के बाद सेंसेक्‍स गिर गया है. सेंसेक्‍स में पिछले चार दिनों से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लग गया और सेंसेक्स 115 अंक गिरकर 28,071.93 अंक पर बंद हुआ था. केंद्रीय बैंक ने ऊंची महंगाई दर और बैंकों द्वारा पिछली कटौतियों का लाभ पूरी तरह ग्राहकों तक नहीं पहुंचाने का हवाला देते हुए नीतिगत दर में कटौती नहीं की.

लेकिन चुनिंदा बैंक शेयरों में लिवाली और डालर के मुकाबले रुपये की मजबूती से बाजार के मनोबल को थोडा सहारा मिला. बीएनपी परिबार फाइनेंशियल में अनुसंधान प्रमुख एलेक्स मैथ्यूज ने कहा कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति बाजार की उम्मीदों के अनुरुप रही, ऐसे में रिजर्व बैंक की यथास्थिति बनाये रखने को लेकर प्रतिक्रिया हल्की रही. चालू वित्त वर्ष के दौरान मौद्रिक नीति की तीसरी समीक्षा में केंद्रीय बैंक ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 7.25 प्रतिशत और बैंकों के नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) को चार प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा.

उतार-चढाव भरे कारोबार में तीस शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का सूचकांक सुबह कारोबार के दौरान एक समय 28,264.72 अंक तक चला गया लेकिन रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले यह गिर कर 28,000 के नीचे आकर 27,866.12 अंक तक चला गया था. इसी प्रकार, 50 शेयरों वाला नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी उतार-चढाव भरे कारोबार में 26.15 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,516.90 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 8,448.25 से 8,565.15 अंक के दायरे में रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola