सरकार बडे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों की नियुक्ति जल्द ही करेगी : रघुराम राजन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2015 6:58 PM

विज्ञापन

चेन्नई : रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बडे बैंकों के नये प्रमुखों की नियुक्ति जल्दी ही करेगी. रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल की बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘हम घोषणा के बहुत करीब है लेकिन इस बारे में अंतिम निर्णय सरकार को ही सुनाना […]

विज्ञापन

चेन्नई : रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बडे बैंकों के नये प्रमुखों की नियुक्ति जल्दी ही करेगी. रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल की बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘हम घोषणा के बहुत करीब है लेकिन इस बारे में अंतिम निर्णय सरकार को ही सुनाना है.’

वित्तीय सेवा विभाग ने पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बडौदा, बैंक आफ इंडिया, केनरा बैंक तथा आइडीबीआई बैंक के प्रबंध निदेशक तथा सीइओ के पद के लिये आवेदन आमंत्रित किये थे. इनकी नियुक्ति तीन साल की नियत अवधि के लिए की जानी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाला मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति इस बारे में अंतिम निर्णय करेगी.

यह पूछे जाने पर कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पूर्णकालिक प्रमुखों के न होने से बैंकों के कामकाज पर असर पड रहा है, राजन ने कहा, ‘सभी बैंक हमारे पास आ रहे हैं और उनका कहना है कि जितनी जल्दी हम प्रमुखों की नियुक्ति करेंगे, उतना ही अच्छा होगा.’ मुझे नहीं पता कि वास्तविक विश्लेषण के बाद क्या सामने आएगा.’

उन्होंने कहा कि अगर मुखिया का पद महत्वपूर्ण है तो निश्चित रूप से (नियुक्ति में विलंब) कुछ कमी पैदा होगी ही. पर मैं नहीं जानता कि यह कमी बडी होगी या नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola