ePaper

आईएमएफ ने पाकिस्तान के लिए 50.4 करोड डालर मंजूर किये

Updated at : 27 Jun 2015 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
आईएमएफ ने पाकिस्तान के लिए 50.4 करोड डालर मंजूर किये

इस्लामाबाद : अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष अर्थात इंटरनेशनल मोनेटरी फण्ड (आईएमएफ) ने आर्थिक सुधार और वृद्धि में मदद के लिए तीन साल के राहत कार्यक्रम के हिस्से के तौर पर पाकिस्तान को 50.64 करोड डालर की ऋण किस्त को मंजूरी दी है. आईएमएफ के कार्यकारी निदेशक मंडल ने कल वाशिंगटन में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था जनवरी-मार्च 2015 की […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष अर्थात इंटरनेशनल मोनेटरी फण्ड (आईएमएफ) ने आर्थिक सुधार और वृद्धि में मदद के लिए तीन साल के राहत कार्यक्रम के हिस्से के तौर पर पाकिस्तान को 50.64 करोड डालर की ऋण किस्त को मंजूरी दी है.

आईएमएफ के कार्यकारी निदेशक मंडल ने कल वाशिंगटन में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था जनवरी-मार्च 2015 की सातवें दौर की समीक्षा के बाद यह फैसला किया. एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक इससे पाकिस्तान को 50.64 करोड डालर के ऋण की आठवीं किस्त जारी करने का रास्ता साफ हो गया है. इस्लामाबाद को यह राशि अगले सप्ताह उपलब्ध हो सकती है.

सितंबर 2013 में आईएमएफ ने 6.6 अरब डालर की तीन साल की विस्तारित रिण सुविधा देने की मंजूरी दी थी. आईएमएफ द्वारा मंजूर इस नई ऋण किस्त सहित सितंबर 2013 से अब तक पाकिस्तान को कुल 4.1 अरब डालर उपलब्ध कराये जा चुके हैं.

आईएमएफ का अब तक ध्यान मात्रात्मक लक्ष्य पर रहा है लेकिन अब वह चाहता है कि महत्वपूर्ण ढांचागत सुधारों को शुरु किया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola