वोडाफोन, एमटीएस ने दिल्ली में डेटा दरें बढाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2015 4:40 AM
नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनियों वोडाफोन और एमटीएस ने दिल्ली-एनसीआर में अपनी 2जी और 3जी प्रीपेड डेटा दरों में बढोतरी कर दी है. वोडाफोन ने डेटा दरों में जहां 47 प्रतिशत तक का इजाफा किया है, वहीं एमटीएस ने पोस्टपेड डेटा दरों में आठ प्रतिशत की वृद्धि की है. मार्च की स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद […]
नयी दिल्ली : दूरसंचार कंपनियों वोडाफोन और एमटीएस ने दिल्ली-एनसीआर में अपनी 2जी और 3जी प्रीपेड डेटा दरों में बढोतरी कर दी है. वोडाफोन ने डेटा दरों में जहां 47 प्रतिशत तक का इजाफा किया है, वहीं एमटीएस ने पोस्टपेड डेटा दरों में आठ प्रतिशत की वृद्धि की है. मार्च की स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद दूरसंचार कंपनियां डेटा दरों में बढोतरी कर रही है. उस नीलामी में कंपनियों ने 1.1 लाख करोड रुपये खर्च किए थे.
हालांकि, मार्च की नीलामी में एमटीएस ब्रांड का परिचालन करने वाली सिस्तेमा श्याम टेलीसर्विसेज शामिल नहीं हुई थी. इससे पहले भारती एयरटेल व आइडिया सेल्युलर ने मोबाइल डेटा की दरों में इजाफा किया था. वोडाफोन ने अपने 28 दिन की वैधता अवधि वाले 10 जीबी के 3जी डेटा पैक की दर बढाकर 1,847 रुपये कर दी है जो अभी तक 1,255 रुपये थी.
देश की दूसरी सबसे बडी मोबाइल आपरेटर ने 1जीबी के 3जी डेटा की दर 255 रुपये से बढाकर 297 रुपये कर दी है. वहीं 1 जीबी के 2जी डेटा पैक की कीमत कंपनी ने 175 रुपये से 195 रुपये कर दी है. इस बारे में वोडाफोन के प्रवक्ता को भेजे गए सवालों का जवाब नहीं मिला. वहीं एमटीएस के प्रवक्ता ने कहा कि हमने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा दरों में आठ प्रतिशत की बढोतरी की है. वोडाफोन ने ज्यादातर प्रीपेड प्लान में भी बदलाव किया है और विभिन्न पैक की वैधता अवधि घटा दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










