एसबीआइ के सहयोगी बैंकों के 50,000 कर्मचारी आज हडताल पर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2015 2:35 PM

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : भारतीय स्टेट बैंक के सहयोगी बैंकों स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद के कर्मचारी आज एक दिन की हडताल पर हैं. वे उक्त बैंकों के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) में स्थायी तौर पर विलय का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने रिक्तियां […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : भारतीय स्टेट बैंक के सहयोगी बैंकों स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद के कर्मचारी आज एक दिन की हडताल पर हैं. वे उक्त बैंकों के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) में स्थायी तौर पर विलय का विरोध कर रहे हैं.

उन्होंने रिक्तियां पूरी करने, आवास ऋण खंड में कर्मचारियों की संख्या बढाने और अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियां बढाने की भी मांग की है. इससे पहले इन मुद्दों पर दिल्ली में हुई वार्ता असफल रही जिसके कारण हडताल का आह्वान किया गया. ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज ऐसोसिएशन ने दावा किया है कि हडताल में आज 50,000 कर्मचारियों ने भाग लिया.

एसोसियेसन ने एक विज्ञप्ति में चेतावनी दी है कि यदि एसबीआइ प्रबंधन ने उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं किया तो 24 जून को राष्ट्रव्यापी हडताल का आह्वान किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola