गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jun 2015 10:26 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबईः शेयर बाजार में कल की गिरावट का असर साफ देखा जा रहा है. बाजार की शुरुआत आज गिरावट केसाथ हुई सेंसेक्स 157.19 अंक की गिरावट के साथ 27,031.19 अंक पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी में भी आज बाजार की गिरावट का असर साफ देखा जा रहा है निफ्टी में 54.65 अंक की […]
विज्ञापन
मुंबईः शेयर बाजार में कल की गिरावट का असर साफ देखा जा रहा है. बाजार की शुरुआत आज गिरावट केसाथ हुई सेंसेक्स 157.19 अंक की गिरावट के साथ 27,031.19 अंक पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी में भी आज बाजार की गिरावट का असर साफ देखा जा रहा है निफ्टी में 54.65 अंक की गिरावट के साथ 8,182.80 अंक पर कारोबार कर रहा है.
भारतीय शेयर बाजार के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट देखा जा रहा है जापान का निक्केई 0.43 फीसदी गिरकर 20455 अंक के आसपास है. देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेज गिरावट का रुख रहा. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 660.61 अंकों की गिरावट के साथ 27,188.38 पर और निफ्टी 196.95 अंकों की गिरावट के साथ 8,236.45 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 41.74 अंकों की मजबूती के साथ 27,890.73 पर खुला और 660.61 अंकों या 2.37 फीसदी गिरावट के साथ 27,188.38 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,902.53 के ऊपरी और 27,146.68 के निचले स्तर को छुआ. सेंसेक्स के 30 में से एक शेयर भारती एयरटेल (0.40 फीसदी) में तेजी रही. जबकि 106 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




