विश्व का 10वां सबसे बडा मोबाइल फोन ब्रांड बना माइक्रोमैक्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2015 9:49 PM
नयी दिल्ली : भारतीय मोबाइल हैंडसेट विनिर्माता माइक्रोमैक्स जनवरी-मार्च तिमाही में 1.8 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ दुनिया के शीर्ष 10 हैंडसेट वेंडरों में शामिल रही. अनुसंधान फर्म गार्टनर ने यह जानकारी दी है. गार्टनर के आंकडों के मुताबिक, 2015 की पहली तिमाही के दौरान फीचर और स्मार्टफोन की कुल बिक्री पिछले साल की इसी […]
नयी दिल्ली : भारतीय मोबाइल हैंडसेट विनिर्माता माइक्रोमैक्स जनवरी-मार्च तिमाही में 1.8 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ दुनिया के शीर्ष 10 हैंडसेट वेंडरों में शामिल रही. अनुसंधान फर्म गार्टनर ने यह जानकारी दी है. गार्टनर के आंकडों के मुताबिक, 2015 की पहली तिमाही के दौरान फीचर और स्मार्टफोन की कुल बिक्री पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले ढाई प्रतिशत बढकर 46.03 करोड इकाइयों की रही.
कोरियाई फर्म सैमसंग 21.3 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर रही, जबकि 13.1 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ एप्पल दूसरे, 7.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ माइक्रोसाफ्ट तीसरे, 4.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ एलजी चौथे और 4.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ लेनोवो पांचवे पायदान पर रही.
शीर्ष 10 कंपनियों में हुआवेई की बाजार हिस्सेदारी 4 प्रतिशत, शियाओमी की बाजार हिस्सेदारी 3.2 प्रतिशत, टीसीएल कम्युनिकेशन की बाजार हिस्सेदारी 3.1 प्रतिशत, जेडटीई की बाजार हिस्सेदारी 2.7 प्रतिशत और माइक्रोमैक्स की बाजार हिस्सेदारी 1.8 प्रतिशत रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










