ePaper

एसबीआई सहित इलाहाबाद बैंक, देना बैंक और पीएसबी ने घटाये ब्याज दर

Updated at : 02 Jun 2015 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
एसबीआई  सहित इलाहाबाद बैंक, देना बैंक और पीएसबी ने घटाये ब्याज दर

मुंबई : रिजर्व बैंक के रेपो रेट में कटौती के घोषणा के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी ब्याज दरों मे कटौती की है. स्टेट बैंक ने घोषणा ने ब्याज दरों में 0.15 प्रतिशत की कटौती की है. अब एसबीआई का ब्याज दर 9.70 प्रतिशत हो गयी है. गौरतलब है कि इससे पहले इलाहाबाद […]

विज्ञापन

मुंबई : रिजर्व बैंक के रेपो रेट में कटौती के घोषणा के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी ब्याज दरों मे कटौती की है. स्टेट बैंक ने घोषणा ने ब्याज दरों में 0.15 प्रतिशत की कटौती की है. अब एसबीआई का ब्याज दर 9.70 प्रतिशत हो गयी है.

गौरतलब है कि इससे पहले इलाहाबाद बैंक ने भी ब्याज दरों मे कटौती की घोषणा की थी. बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत ब्याज दर में कटौती के कुछ ही घंटे बाद यह घोषणा की है. इलाहाबाद बैंक ने बीएसई को सूचित किया है उसने आधार दर को 10.25 प्रतिशत से घटाकर 9.95 प्रतिशत कर दिया है. यह आठ जून से प्रभावी होगी. इस कटौती के साथ आधार दर से जुडे बैंक के सभी ऋण कम से कम 0.3 प्रतिशत सस्ते हो जाएंगे. इसके साथ ही बैंक की मानक मुख्य उधार दर (बीपीएलआर) मौजूदा 14.50 प्रतिशत से घटकर 14.20 प्रतिशत रह जाएगी.
इसके साथ ही देना बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक ने भी अपनी-अपनी आधार दर 0.25 प्रतिशत घटाकर 10 प्रतिशत कर दी है. इस कटौती के बाद आधार दर से जुडे सभी कर्ज सस्ते हो जाएंगे. वहीं आईडीबीआई ने अपनी थोक जमा दर में कटौती की है. इसे ऋण पर दरों में कटौती से पहले का कदम माना जाता है. माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में अन्य बैंक भी कर्ज सस्ता कर सकते .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola