नरेन्द्र मोदी सरकार के पहले साल में 32 कंपनियों ने आईपीओ के लिए आवेदन किया
Updated at : 31 May 2015 3:04 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार के पहले साल के कार्यकाल में लवासा व यूएफओ मूवीज सहित 32 कंपनियों ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मसौदे का विवरण जमा कराया है. इससे निवेशकों की धारणा में सुधार का संकेत मिलता है. विशेषज्ञों का कहना है कि […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार के पहले साल के कार्यकाल में लवासा व यूएफओ मूवीज सहित 32 कंपनियों ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मसौदे का विवरण जमा कराया है. इससे निवेशकों की धारणा में सुधार का संकेत मिलता है.
विशेषज्ञों का कहना है कि शेयर जारी करने को लेकर बाजार में कुल धारणा सकारात्मक बनी हुई है, जिससे आगामी महीनों में भी कंपनियां द्वारा आईपीओ के लिए आवेदन का सिलसिला बनाए रखने की उम्मीद है.
नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने 26 मई, 2014 को कार्यभार संभाला था. उसके बाद से 32 कंपनियां सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन कर चुकी हैं. इससे पिछले 12 माह में सिर्फ 13 कंपनियों ने आईपीओ के लिए आवेदन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




