ePaper

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से 9 का बाजार पूंजीकरण 81,947 करोड़ रुपये बढ़ा

Updated at : 24 May 2015 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से 9 का बाजार पूंजीकरण 81,947 करोड़ रुपये बढ़ा

नई दिल्ली: बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के लिहाज से सेंसेक्स की दस शीर्ष कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह कुल मिलाकर 81,947.46 करोड़ रुपये बढ़ा. इस दौरान सबसे अधिक लाभ टीसीएस को हुआ. एसबीआइ को छोड़कर नौ शीर्ष कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा. जिनमें रिलायंस इंडस्टरीज, ओएनजीसी, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक व सन […]

विज्ञापन

नई दिल्ली: बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के लिहाज से सेंसेक्स की दस शीर्ष कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह कुल मिलाकर 81,947.46 करोड़ रुपये बढ़ा. इस दौरान सबसे अधिक लाभ टीसीएस को हुआ. एसबीआइ को छोड़कर नौ शीर्ष कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा. जिनमें रिलायंस इंडस्टरीज, ओएनजीसी, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक व सन फार्मा शामिल हैं.

इस दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 21,526.42 करोड़ रुपये बढ़कर 5,13,098.59 करोड़ रुपये हो गया. सेंसेक्स की दस शीर्ष कंपनियों में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक बढ़ा. वहीं, सन फार्मास्युटिकल का बाजार पूंजीकरण 13,680.17 करोड़ रुपये बढ़कर 2,41,430.45 करोड़ रुपये, इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 9,423.2 करोड़ रुपये बढ़कर 2,34,495.08 करोड़ रुपये हो गया.

वहीं, आरआइएल का बाजार पूंजीकरण इस दौरान 9,287.6 करोड़ रुपये बढ़कर 2,92,106.31 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,890.32 करोड़ रुपये बढ़कर 2,57,204.71 करोड़ रुपये व एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 8,433.4 करोड़ रुपये बढ़कर 2,02,763.91 करोड़ रुपये हो गया.

समीक्षाधीन सप्ताह में कोल इंडिया का बाजार पूंजीकरण 5,400.49 करोड़ रुपये बढ़कर 2,36,674.17 करोड़ रुपये, ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 3,422.2 करोड़ रुपये बढ़कर 2,75,871.78 करोड़ रुपये व आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 1,883.65 करोड़ रुपये बढ़कर 2,63,269.74 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, एसबीआइ का बाजार पूंजीकरण 3,707.44 करोड़ रुपये घटकर 2,13,707.54 करोड़ रुपये रह गया. बाजार पूंजीकरण के लिहाज से दस शीर्ष कंपनियों में टीसीएस पहले नंबर पर रही. उसके बाद क्रमश: आरआईएल, ओएनजीसी, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, सीआईएल, इन्फोसिस, एसबीआई व एचडीएफसी का स्थान रहा. बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 634 अंक चढ़कर 27,954.50 अंक पर पहुंच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola