ePaper

आम आदमी को मंहगाई का झटका, पेट्रोल 3.13 रुपए व डीजल 2.71 रुपए महंगा

Updated at : 15 May 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
आम आदमी को मंहगाई का झटका, पेट्रोल 3.13 रुपए व डीजल 2.71 रुपए महंगा

नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और रुपए की विनिमय दर में गिरावट के बीच पेट्रोल की दर में आज 3.13 रुपये लीटर और डीजल में 2.71 रुपये लीटर की वृद्धि की गयी.यह इस महीने पेट्रोलियम ईंधन के भाव में यह दूसरी वृद्धि है. इससे पहले एक मई को पेट्रोल के दाम 3.96 रुपये व […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और रुपए की विनिमय दर में गिरावट के बीच पेट्रोल की दर में आज 3.13 रुपये लीटर और डीजल में 2.71 रुपये लीटर की वृद्धि की गयी.यह इस महीने पेट्रोलियम ईंधन के भाव में यह दूसरी वृद्धि है. इससे पहले एक मई को पेट्रोल के दाम 3.96 रुपये व डीजल के 2.37 रुपये लीटर बढाए गए थे.

नयी दरें आज मध्यरात्रि से लागू होंगी. सरकारी क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी) ने कहा कि दिल्ली में अब पेट्रोल का दाम 66.29 रुपये लीटर हो जाएगा, जो अभी 63.16 रुपये लीटर है. इसी तरह डीजल 49.57 से बढकर 52.28 रुपये लीटर हो जाएगा.

पिछले साल अगस्त से वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट के बाद उपभोक्ताओं को जो फायदा हुआ था, उसका एक-तिहाई लाभ इस दो बार की मूल्यवृद्धि के से समाप्त हो गया है.

आईओसी ने कहा कि 1 मई को की गई मूल्यवृद्धि के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल व डीजल कीमतों में भारी इजाफा हुआ है. इस अवधि में रुपये व डालर की विनिमय दर में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है. इन दो कारणों के संयुक्त प्रभाव की वजह से कीमतों में संशोधन जरुरी हो गया था. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियां महीने की पहली व 16 तारीख को कीमतों में संशोधन करती हैं.

अगस्त से फरवरी के बीच 10 बार में पेट्रोल कीमतों में 17.11 रुपये लीटर की कटौती हुई थी. वहीं अक्तूबर से फरवरी में छह बार में डीजल के दाम 12.96 रुपये लीटर घटे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola