रुपये में भारी गिरावट, डॉलर के मुकाबले रुपया पहुंचा 20 माह के निचले स्तर पर
Updated at : 07 May 2015 6:29 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : रुपया में आज भारी गिरावट देखने को मिली. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरावट का रुख जारी रखते हुए रुपया आज 64 रुपयेसे भी नीचे फिसल गया और दोपहर के कारोबार के दौरान 64.25 रुपया तक लुढक गया. रुपये का यह स्तर सितंबर 2013 के बाद सबसे निम्मतम है. आयातकों और डॉलर की सतत […]
विज्ञापन
मुंबई : रुपया में आज भारी गिरावट देखने को मिली. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरावट का रुख जारी रखते हुए रुपया आज 64 रुपयेसे भी नीचे फिसल गया और दोपहर के कारोबार के दौरान 64.25 रुपया तक लुढक गया. रुपये का यह स्तर सितंबर 2013 के बाद सबसे निम्मतम है.
आयातकों और डॉलर की सतत मांग से भारतीय रुपये पर दबाव बना रहा. विदेशी निवेशकों की ओर से कोष की निकासी होने और संसद में महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों से जुडे विधेयकों के पारित होने में लगातार देरी की वजह से रुपया 20 माह के निम्न स्तर पर आ गया.
कारोबार की शुरुआत में आज रुपया 63.75 पर खुला और कारोबार के दौरान यह और गिरकर 64 से भी नीचे खिसकता हुआ 64.25 रुपये तक आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




