ePaper

अप्रैल में घरेलू ऑर्डर में कमी के कारण विनिर्माण क्षेत्र में नरमी : एचएसबीसी

Updated at : 04 May 2015 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
अप्रैल में घरेलू ऑर्डर में कमी के कारण विनिर्माण क्षेत्र में नरमी : एचएसबीसी

नयी दिल्ली : भारत का विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर घरेलू ऑर्डर में नरमी के कारण धीमी रही. यह बात आज एचएसबीसी के सर्वेक्षण में कही गई. विनिर्माण क्षेत्र में नरमी के मद्देनजर आने वाले दिनों में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दरों में कटौती की उम्मीद बढी है. मार्च महीने में जोरदार तेजी के बाद […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत का विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर घरेलू ऑर्डर में नरमी के कारण धीमी रही. यह बात आज एचएसबीसी के सर्वेक्षण में कही गई. विनिर्माण क्षेत्र में नरमी के मद्देनजर आने वाले दिनों में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दरों में कटौती की उम्मीद बढी है.

मार्च महीने में जोरदार तेजी के बाद समीक्षाधीन अवधि में विनिर्माण में संकुचन हुआ जिससे कुछ कर्मचारियों की छंटनी हुई और कंपनियों ने नियुक्ति के संबंध में लागत के प्रति सतर्क रवैया अपनाया.
मार्किट द्वारा संकलित प्रमुख एचएसबीसी इंडिया खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) अप्रैल में 51.3 पर रहा जो मार्च में दर्ज 52.1 प्रतिशत से कम है. इससे विभिन्न उद्योगों में परिचालन स्थितियों में कमतर सुधार का संकेत मिलता है.
पीएमआई एक मिश्रित सूचकांक है जिसे विनिर्माण कारोबार की गतिविधियों के आकलन के लिए तैयार किया गया है. सूचकांक का 50 से उपर रहना तेजी और जबकि इसे कम करना संकुचन का संकेतक है.
मार्किट की अर्थशास्त्री पॉलियाना डी लीमा ने कहा विस्तार में नरमी के बावजूद भारतीय विनिर्माण क्षेत्र मजबूत रहा जिसे परिचालन परिस्थितियों में सुधार से मदद मिली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola