ePaper

क्या आपने क्लीन मैक्स आईपीओ में किया निवेश? जानें अब तक का सब्सक्रिप्शन और लिस्टिंग डिटेल्स

Updated at : 25 Feb 2026 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
Clean Max Enviro Energy Solutions IPO Day 3

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस आईपीओ का तीसरा दिन

Clean Max Enviro Energy Solutions IPO Day 3: क्लीन मैक्स एनवायरो आईपीओ में निवेश का आज आखिरी मौका है. जानिए 3,100 करोड़ रुपये के इस इश्यू का सब्सक्रिप्शन स्टेटस, प्राइस बैंड और अलॉटमेंट क्या है.

विज्ञापन

Clean Max Enviro Energy Solutions IPO Day 3: क्लीन एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का आईपीओ आज अपनी बिडिंग के आखिरी पड़ाव पर है. बुधवार 25 फरवरी की सुबह 11:20 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, इस आईपीओ को अब तक 50% सब्सक्राइब किया गया है. कंपनी का लक्ष्य इस इश्यू के जरिए 3,100 करोड़ रुपये जुटाना है. अगर आप भी शेयर बाजार में दिलचस्पी रखते हैं, तो आइए जानते हैं इस आईपीओ से जुड़ी बड़ी बातें.

Clean Max: कैसा रहा अब तक का रिस्पॉन्स?

एनएसई के डेटा के मुताबिक, ऑफर पर रखे गए 2.18 करोड़ शेयरों के मुकाबले अब तक 1.09 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं. इसमें संस्थागत निवेशकों (QIB) ने जबरदस्त उत्साह दिखाया है और उनका हिस्सा 1.35 गुना भर चुका है. वहीं, छोटे निवेशकों (Retail Investors) का हिस्सा अभी तक सिर्फ 5% ही सब्सक्राइब हुआ है.

Clean Max: क्या है इस आईपीओ  की कीमत?

कंपनी ने प्रति शेयर 1,000 से 1,053 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. इस 3,100 करोड़ रुपये के इश्यू में दो हिस्से हैं:

  1. 1,200 करोड़ रुपये: नए शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे, जिसका इस्तेमाल कर्ज चुकाने और कंपनी के विस्तार में होगा.
  2. 1,900 करोड़ रुपये: पुराने निवेशक (जैसे कुलदीप जैन और अन्य कंपनियां) अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं.

Clean Max: कंपनी करती क्या है?

क्लीन मैक्स मुख्य रूप से बड़ी कंपनियों और फैक्ट्रियों को नेट जीरो और डीकार्बोनाइजेशन (प्रदूषण कम करने) में मदद करती है. यह सोलर, विंड और हाइब्रिड एनर्जी जैसे क्लीन पावर सॉल्यूशन देती है.

अलॉटमेंट और लिस्टिंग कब होगी?

अगर आपने इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया है, तो ये तारीखें नोट कर लें:

  • अलॉटमेंट (शेयर मिलना): गुरुवार, 26 फरवरी को फाइनल होने की उम्मीद है.
  • लिस्टिंग (बाजार में शुरुआत): सोमवार, 2 मार्च को एनएसई और बीएसई पर शेयर की ट्रेडिंग शुरू होगी.

आप अपना स्टेटस एनएसई की वेबसाइट या रजिस्ट्रार (MUFG Intime India) के पोर्टल पर जाकर अपना पैन नंबर डालकर चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: शेयर मार्केट में जबरदस्त रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, क्या खत्म हुआ मंदी का डर?

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola