आदी समूह का गद्दा बाजार में बड़ा कदम: नया ब्रांड 'स्लीपली' हुआ लांच
नींद और कमर दर्द जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए खुशखबरी। आदी फोम ने अपना नया गद्दा ब्रांड 'स्लीपली' लॉन्च किया है, जो S5 एडैप्टिव जोन्स तकनीक से लैस है। जानें यह कैसे आपकी नींद की गुणवत्ता सुधार सकता है।
बदलती जीवनशैली के कारण लोगों को नींद और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. आम लोगों को बिस्तर पर जाने के बाद अच्छी नींद मिले और गर्दन, कमर दर्द जैसी समस्याओं से जूझना नहीं पड़े, इसके लिए गद्दा (मैट्रेस) बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए फोम निर्माण क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी आदी फोम (आदी ग्रुप) ने अपने नए गद्दा ब्रांड 'स्लीपली' को लांच किया है.
फोम विनिर्माण में 36 वर्षों से अधिक के समृद्ध अनुभव और तकनीकी विशेषज्ञता वाली आदी समूह का यह नया उपक्रम देश के बदलते उपभोक्ता रुझानों और आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. 'स्लीपली' का मुख्य मकसद पारंपरिक गद्दों की सोच से आगे बढ़कर गुणवत्ता, इनोवेशन और वैज्ञानिक डिजाइन के जरिये नींद के अनुभव को बेहतर और आसान बनाना है. यह ब्रांड आदी समूह की मजबूत विरासत और जन-विश्वास को नयी पीढ़ी की आकांक्षाओं से जोड़ता है.
एस5 एडैप्टिव जोन्स तकनीक से लैस हैं गद्दे
स्लीपली के उत्पादों की सबसे बड़ी खासियत इसकी पेटेंटेड 'एस5 एडैप्टिव जोन्स' तकनीक है. यह एक विशेष पांच-जोन नींद सहारा प्रणाली है, जो सोते समय शरीर के अलग-अलग हिस्सों (जैसे पीठ, गर्दन और कमर) को उनकी जरूरत के हिसाब से सही और संतुलित सहायता प्रदान करती है. यह इनोवेशन व्यक्तिगत आराम और नींद की गुणवत्ता को एक नए स्तर पर ले जाने का काम करेगा. लांच के मौके पर आदी फोम के प्रबंध निदेशक एवं स्लीपली के संस्थापक लोकेश जैन ने कहा कि स्लीपली हमारे 36 वर्षों के अनुभव और नयी पीढ़ी की आकांक्षाओं का संगम है.
कंपनी ने फोम और विनिर्माण की अपनी समझ को नींद, आराम और इनोवेशन के साथ जोड़ने का काम किया है. एस5 एडैप्टिव जोन्स जैसी तकनीकों से ऐसा उत्पाद बनाया जा रहा है जो उपभोक्ताओं को बेहतर आराम और नींद मुहैया करा सके. यह सिर्फ एक ब्रांड का शुभारंभ नहीं, बल्कि बेहतर कल की ओर एक यात्रा की शुरुआत है.
आसान पहुंच और विविध पोर्टफोलियो
स्लीपली ने विभिन्न ग्राहक वर्गों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए गद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला बाजार में उतारा है. कंपनी ने ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ओमनी-चैनल रणनीति अपनाई है, जिससे उपभोक्ता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से इन गद्दों को आसानी से देख, महसूस और खरीद सकते हैं. गद्दों के निर्माण में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया है और सभी उपभोक्ताओं के लिए गद्दे उपलब्ध हैं. आने वाले समय में कंपनी कई और ब्रांड को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए