Gaudium IVF IPO: 7 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब, जानिए किसे मिलेंगे शेयर और किसे रिफंड?

गौडियम आईवीएफ आईपीओ की अलॉटमेंट स्टेटस
Gaudium IVF IPO Allotment Status: क्या आपको गौडियम आईवीएफ आईपीओ के शेयर मिले हैं? जानिए अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का आसान तरीका और लिस्टिंग से जुड़ी हर बड़ी अपडेट क्या है.
Gaudium IVF IPO Allotment Status: अगर आपने गौडियम आईवीएफ के आईपीओ में पैसा लगाया है, तो आज आपके लिए बहुत अच्छा दिन है. 165 करोड़ रुपये का यह पब्लिक इश्यू 20 से 24 फरवरी तक खुला था और निवेशकों ने इसमें काफी दिलचस्पी दिखाई है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि उन्हें शेयर मिले हैं या नहीं.
Gaudium IVF IPO: कैसे चेक करें अपना अलॉटमेंट स्टेटस?
अपना स्टेटस चेक करना बहुत आसान है. आप इसे दो तरीकों से देख सकते हैं:
- रजिस्ट्रार (Bigshare Services) की वेबसाइट पर: सबसे पहले इनकी वेबसाइट पर जाएं, कंपनी का नाम ‘Gaudium IVF’ चुनें और अपना पैन नंबर या एप्लीकेशन नंबर डालकर सर्च करें.
- BSE की वेबसाइट पर: आप BSE इंडिया की आधिकारिक साइट पर जाकर भी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, अगर आपको शेयर मिलते हैं, तो कल तक आपके डीमैट अकाउंट (जैसे Zerodha या Groww) में शेयर दिखने लगेंगे.
Gaudium IVF IPO: कितना मिला रिस्पॉन्स और क्या है जीएमपी?
इस आईपीओ को कुल 7.27 गुना सब्सक्राइब किया गया है. सबसे ज्यादा उत्साह NII कैटेगरी में दिखा, जहां यह 14 गुना से ज्यादा भरा है. रिटेल निवेशकों ने भी इसे 7.60 गुना सब्सक्राइब किया है. बात करें मुनाफे की, तो फिलहाल जीएमपी (Grey Market Premium) 0 रुपये चल रहा है. इसका मतलब है कि शेयर 79 रुपये के प्राइस बैंड पर ही लिस्ट हो सकता है. हालांकि, शेयर बाजार के मूड के हिसाब से लिस्टिंग के दिन इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है.
Gaudium IVF IPO: पैसे कटेंगे या रिफंड आएगा?
अगर आपको शेयर अलॉट हो जाते हैं, तो आपके बैंक से पैसे कट जाएंगे. लेकिन अगर आपको शेयर नहीं मिलते, तो परेशान न हों अगले 2-3 दिनों में आपका ब्लॉक किया गया पैसा आपके बैंक अकाउंट में वापस आ जाएगा.
Gaudium IVF IPO: कब होगी मार्केट में एंट्री?
गौडियम आईवीएफ के शेयरों की लिस्टिंग 27 फरवरी को NSE और BSE पर होने जा रही है. उसी दिन साफ होगा कि यह शेयर निवेशकों को लिस्टिंग गेन (मुनाफा) देता है या अपनी बेस कीमत पर ही शुरुआत करता है.
ये भी पढ़ें: क्या आपने क्लीन मैक्स आईपीओ में किया निवेश? जानें अब तक का सब्सक्रिप्शन और लिस्टिंग डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




