नैनो से हटेगा सबसे सस्ती कार का तमगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2015 7:08 PM
विज्ञापन
पुणे : रतन टाटा की महत्वाकांक्षी लखटिकया कार नैनो को अब कंपनी इसके नये अवतार जेनएक्स नैनो के तौर पर बाजार में उतारने की तैयारी में है. इसके साथ ही टाटा मोटर्स की इस कार से सबसे सस्ती कार का तमगा भी हट जायेगा. पहली बार के कार खरीदारों को आकर्षित करने और सबसे सस्ती […]
विज्ञापन
पुणे : रतन टाटा की महत्वाकांक्षी लखटिकया कार नैनो को अब कंपनी इसके नये अवतार जेनएक्स नैनो के तौर पर बाजार में उतारने की तैयारी में है. इसके साथ ही टाटा मोटर्स की इस कार से सबसे सस्ती कार का तमगा भी हट जायेगा.
पहली बार के कार खरीदारों को आकर्षित करने और सबसे सस्ती कार का तमगा हटाने के इरादे से कंपनी नये मॉडल में कई नई खूबियां जोडने जा रही हैं. नैनो को वर्ष 2009 में सबसे सस्ती कार के तौर पर पेश किया गया था. तब दुनिया भर का ध्यान इसकी ओर आकर्षित हुआ था. अन्य खूबियों के अलावा जेनएक्स नैनो में आटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन, ओपनेबल बूट तथा ब्लूटूथ फोन सिंक आडियो प्रणाली तथा अन्य खूबियों का समावेश होगा.
जेनएक्स नैनो को अगले छह-सात सप्ताह में बाजार में उतारा जाएगा. इसके बाद नैनो की मौजूदा श्रृखंला को धीरे धीरे हटाया जाएगा. हालांकि, इसके सिर्फ सीएनजी संस्करण को कायम रखा जाएगा. हालांकि, इसके सिर्फ सीएनजी संस्करण को कायम रखा जाएगा.
टाटा मोटर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कार्यक्रम, योजना और परियोजना प्रबंधन यात्री वाहन गिरीश वाघ ने कहा कि इस ब्रांड को समाप्त किए जाने की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि नैनो कंपनी का अत्यंत महत्वपूर्ण उत्पाद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










