ePaper

manpasand beverages के 400 करोड रुपये के IPO को मिली SEBI की मंजूरी

Updated at : 28 Apr 2015 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
manpasand beverages के 400 करोड रुपये के IPO को मिली SEBI की मंजूरी

नयी दिल्ली : फ्रूट ड्रिंक कंपनी मनपसंद बेवरेजेस को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आइपीओ) के जरिये 400 करोड रुपये जुटाने की मंजूरी मिल गई है.कंपनी ने पिछले साल नवंबर में सेबी के पास प्रस्तावित पेशकश के लिए विवरण का मसौदा जमा कराया था. सेबी ने विवरण के मसौदे पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फ्रूट ड्रिंक कंपनी मनपसंद बेवरेजेस को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आइपीओ) के जरिये 400 करोड रुपये जुटाने की मंजूरी मिल गई है.कंपनी ने पिछले साल नवंबर में सेबी के पास प्रस्तावित पेशकश के लिए विवरण का मसौदा जमा कराया था.

सेबी ने विवरण के मसौदे पर 23 अप्रैल को अंतिम निष्कर्ष जारी कर दिये. किसी कंपनी के लिए आइपीओ लाने को यह अनिवार्य होता है. इससे पहले सेबी ने मनपसंद बेवरेजेस के लीड प्रबंधक कोटक महिंद्रा कैपिटल से प्रस्तावित आइपीओ के बारे में कुछ स्पष्टीकरण मांगे थे.

मनपसंद फ्रूट ड्रिंक ‘मैंगो सिप’ के अलावा सेब व लीची का जूस भी बनाती है. कंपनी की तीन विनिर्माण इकाइयां वडोदरा, वाराणसी व देहरादून में हैं. कंपनी आइपीओ के जरिये जुटायी गयी राशि का इस्तेमाल हरियाणा-पंजाब में विनिर्माण इकाई लगाने व वडोदरा में कारपोरेट कार्यालय खोलने के अलावा वडोदरा व वाराणसी की मौजूदा इकाइयों के आधुनिकीकरण व ऋण के भुगतान के लिए करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola