आईसीआईसीआई बैंक के मुनाफे में इजाफा, एनपीए बढा
Updated at : 27 Apr 2015 5:17 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई :आईसीआईसीआई बैंक ने जनवरी-मार्च तिमाही नतीजे की घोषणा कर दी है. बैंक की चौथी तिमाही में 2922 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जो पिछले साल की तुलना में 10.2 प्रतिशत ज्यादा है. पिछले साल बैंक को 2652 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. चौथी तिमाही में बैंक का एनपीए 1.27 फीसदी से बढ़कर […]
विज्ञापन
मुंबई :आईसीआईसीआई बैंक ने जनवरी-मार्च तिमाही नतीजे की घोषणा कर दी है. बैंक की चौथी तिमाही में 2922 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जो पिछले साल की तुलना में 10.2 प्रतिशत ज्यादा है. पिछले साल बैंक को 2652 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. चौथी तिमाही में बैंक का एनपीए 1.27 फीसदी से बढ़कर 1.61 फीसदी हो गया है. जिसके वजह से आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट दिख रही हैं.
बैंक का एसेट क्वालिटी खराब होने से इसका असर शेयरों पर देखने को मिल रहा है. बैंक का शेयर 3.5 फीसदी गिर गया है. वहीं ग्रॉस एनपीए पिछले साल 3.40 प्रतिशत से बढ़कर 3.78 प्रतिशत हो गया है. आईसीआईसीआई बैंक ने 5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड प्लान किया है. बैंक का नेट इंटरेस्ट इन्कम 16.59 फीसदी बढ़कर 5079 करोड़ पहुंच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




