ePaper

155 अंक टूटकर सेंसेक्‍स ने 28000 के स्‍तर को गंवाया, निफ्टी भी टूटा

Updated at : 23 Apr 2015 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
155 अंक टूटकर सेंसेक्‍स ने 28000 के स्‍तर को गंवाया, निफ्टी भी टूटा

मुंबई :बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स आज दिनभर बढत के साथ कारोबार करता रहा, लेकिन कारोबार के आखिरी घंटों में बिकवाली के दबाव के कारण सेंसेक्‍स आज फिर से 155.11 अंक गिरकर 27,735.02 अंक पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 31.40 अंक घटकर 8,398.30 अंक पर बंद हुआ. पिछले पांच दिनों की […]

विज्ञापन

मुंबई :बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स आज दिनभर बढत के साथ कारोबार करता रहा, लेकिन कारोबार के आखिरी घंटों में बिकवाली के दबाव के कारण सेंसेक्‍स आज फिर से 155.11 अंक गिरकर 27,735.02 अंक पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 31.40 अंक घटकर 8,398.30 अंक पर बंद हुआ. पिछले पांच दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्‍स कल बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था और आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स ने 28000 के स्‍तर को पार किया था.

सुबह का हाल

वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में रौनक लौट आयी है. आज शुरुआती कारोबार में बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स शुरुआती कारोबार में 158 से अधिक अंक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. इसके साथ ही सेंसेक्‍स ने एक बार फिर 28000 के स्‍तर को पार कर लिया है.

सेंसेक्‍स अभी 158.42 अंकों की बढ़त के साथ 28,048.55 पर दिखा रहा है. इसी प्रकार नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 58 अंकों की बढ़त के साथ 8,488 अंक पर कारोबार कर रहा है. मिडकैप और स्‍मॉलकैप में भी जबरदस्‍त उछाल देखने को मिल रही है.

मिडकैप 127 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है तो स्‍मॉलकैप में 99 अंकों की बढ़त दर्ज की जा रही है. प्रमुख शेयरों में एशियन पेंट्स, यस बैंक, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, कोल इंडिया, टाटा पावर, एक्सिस बैंक और मारुति सुजुकी जैसे दिग्गज शेयरों में 1.9-0.9 फीसदी की मजबूती देखने को मिल रही है.

जबकि केर्न इंडिया, डॉ रेड्डीज, कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, इंफोसिस, वेदांता और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियों के शेयरों में में 2.2-0.1 फीसदी की गिरावट आई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola