मार्च में नियुक्तियां 18 प्रतिशत बढीं : रिपोर्ट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2015 5:50 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : एक रपट के अनुसार मार्च महीने में नियुक्ति गतिविधियों में 18 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की गई और सबसे अधिक नियुक्तियां आईटी व दूरसंचार क्षेत्र में हुई. टाइम्स जाब्स डॉटकाम ने अपने रोजगार सूचकांक रिक्रूटेक्स में यह निष्कर्ष निकाला है. इसके अनुसार आलोच्य महीने में आईटी व दूरसंचार क्षेत्र में पेशेवरों की […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : एक रपट के अनुसार मार्च महीने में नियुक्ति गतिविधियों में 18 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की गई और सबसे अधिक नियुक्तियां आईटी व दूरसंचार क्षेत्र में हुई.
टाइम्स जाब्स डॉटकाम ने अपने रोजगार सूचकांक रिक्रूटेक्स में यह निष्कर्ष निकाला है. इसके अनुसार आलोच्य महीने में आईटी व दूरसंचार क्षेत्र में पेशेवरों की मांग में सबसे अधिक 31 प्रतिशत वृद्धि रही.
इस दौरान पेट्रोकेमिकल्स, तेल एवं गैस, बिजली, यात्रा व हास्पिटेलिटी क्षेत्रों में नियुक्तियों में वृद्धि 16 से 19 प्रतिशत रही. timesjobs.com के सीओओ विवेक मधुकर ने कहा, भारती अर्थव्यवस्था में वृद्धि से बहुराष्ट्रीय कंपनियों की भारत में रुचि बढी है जिससे पेशेवरों की मांग बढ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




