ICICI बैंक ने आवास ऋण 0.25 प्रतिशत किया सस्ता

नयी दिल्ली : बैंकों द्वारा ब्याज दर में कटौती किए जाने के सिलसिले के बीच निजी क्षेत्र के सबसे बडे बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अपने मौजूदा व नए ग्राहकों, दोनों के लिए आवास ऋण पर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) व एचडीएफसी लि. अपने गृह ऋण की […]
नयी दिल्ली : बैंकों द्वारा ब्याज दर में कटौती किए जाने के सिलसिले के बीच निजी क्षेत्र के सबसे बडे बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अपने मौजूदा व नए ग्राहकों, दोनों के लिए आवास ऋण पर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) व एचडीएफसी लि. अपने गृह ऋण की दरों में में पिछले दिनों करीब करीब इसी दायरे में कटौती कर चुके हैं.
महिला ग्राहकों व वित्तीय रुप से कमजोर तबके को अब आवास रिण 9.85 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा. अन्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर 9.90 प्रतिशत रहेगी. आवास ऋण में कटौती बैंक द्वारा पिछले सप्ताह अपनी आधार दर में की गई 0.25 प्रतिशत की कटौती के अनुरुप है. देश का सबसे बडा बैंक एसबीआई भी इसी तरह की पेशकश कर रहा है.
आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि आवास ऋण में कटौती आज से लागू होगी. यह सभी नए व मौजूदा ग्राहकों को उपलब्ध होगी. बैंक ने बयान में कहा, ‘इस घोषणा के बाद महिलाओं व कमजोर तबके के आवेदकों को 9.85 प्रतिशत की दर पर आवास रिण मिलेगा. अन्य ग्राहकों को 9.90 प्रतिशत ब्याज देना होगा.’
फिक्स्ड दर के आवास रिण पर भी ब्याज दर में कमी की गई है. बैंक ने कहा कि 10 साल तक के लिए 30 लाख रूपये तक फिक्स्ड दरों पर आवास रिण लेने वालों को अब 9.90 प्रतिशत ब्याज देना होगा. फ्लोटिंग दर के आवास रिण पर भी यही ब्याज दर लागू होगी.बैंक की आधार दर या न्यूनतम ऋण दर 10 अप्रैल से घटा कर 9.75 प्रतिशत कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




