सेंसेक्स 177 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 8778 पर रुका
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंबई :दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद दोनों घरेलू बाजार हरे निशान पर जाकर बंद हुए. सेंसेक्स जहां 177अंक यानी 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 28,885 अंक के स्तर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 63अंक की मजबूती के साथ 8700अंक के स्तर के उपर यानी 8778 अंक पर बंद हुआ. बाजार […]
विज्ञापन
मुंबई :दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद दोनों घरेलू बाजार हरे निशान पर जाकर बंद हुए. सेंसेक्स जहां 177अंक यानी 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 28,885 अंक के स्तर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 63अंक की मजबूती के साथ 8700अंक के स्तर के उपर यानी 8778 अंक पर बंद हुआ.
बाजार का सुबह का हाल:
मूडीज द्वारा भारत का आउटलुक स्टेबल से पॉजिटिव करने का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है. गुरुवार को दोनों घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला. मूडीज ने रेटिंग बीएए3 पर बरकार रखा है जिससे आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की तेजी देखी गयी. वहीं निफ्टी भी 8750 के आंकड़े के पास दिखा.
फिलहाल शेयर बाजारों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह के साढ़े नौ बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 86.16 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 28,793.91 अंक पर कारोबार कर रहा है. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी फिलहाल 24.15 अंक यानी 0.28 फीसदी की मजबूती के साथ 8,738.55 अंक पर कारोबार कर रहा है.
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में इस वक्त क्रमश: 0.53 और 0.64 फीसदी की मजबूती आयी है.
बाजार में कारोबार के इस दौरान 1.43 फीसदी की मजबूती के साथ लगातार दूरे दिन कोल इंडिया के शेयर चढ़े हैं. इसके अलावा बीपीसीएल, हिुंदुस्तान यूनिलिवर, टीसीएस और आईडीएफसी के शेयरों में 1.37 से 1..18 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है.
वहीं इस वक्त सबसे ज्यादा फार्मा कंपनियों के शेयर में गिरावट देखी जा रही है. ल्यूपिन, सनफार्मा, गेल, भारती एयरटेल और डॉरेड्डी के शेयरों 1.77 से 0.61 फीसदी की कमजोरी दर्ज की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










