कनाडा ने जनरल मोटर्स की अरबों डॉलर की हिस्सेदारी बेची

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2015 3:13 PM

विज्ञापन

ओटावा: कनाडा की सरकार ने जनरल मोटर्स में अपनी अरबों डॉलर की हिस्सेदारी बेच दी है. कनाडा के वित्त मंत्रालय ने इसकी सूचना देते हुए कहा कि उसने एक गैर-पंजीकृत थोक कारोबार में करीब 7.34 करोड शेयर गोल्डमैन साक्स एंड कंपनी को बेचे. वाहन कंपनी, जीएम में कनाडा सरकार की यह हिस्सेदारी 36.66 डॉलर प्रति […]

विज्ञापन
ओटावा: कनाडा की सरकार ने जनरल मोटर्स में अपनी अरबों डॉलर की हिस्सेदारी बेच दी है.
कनाडा के वित्त मंत्रालय ने इसकी सूचना देते हुए कहा कि उसने एक गैर-पंजीकृत थोक कारोबार में करीब 7.34 करोड शेयर गोल्डमैन साक्स एंड कंपनी को बेचे.
वाहन कंपनी, जीएम में कनाडा सरकार की यह हिस्सेदारी 36.66 डॉलर प्रति शेयर के बंद भाव पर 2.69 अरब डालर से अधिक थी.
यह बिक्री ऐसे समय में की गयी है जबकि कनाडा की सरकार ने 2015-16 में राजकोषीय स्थिति को दुरस्त करने का वायदा किया है.
सरकार कच्चे तेल की वैश्विक कीमत में नरमी के आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर के कारण लंबे समय से इस वायदे को पूरा नहीं कर पा रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola