शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे कमजोर

मुंबई : अन्य वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डालर की मजबूती से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 12 पैसे कमजोर होकर 62.31 रुपये प्रति डालर पर आ गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि आयातकों की ओर से डालर मांग बढने से रुपये […]
मुंबई : अन्य वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डालर की मजबूती से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 12 पैसे कमजोर होकर 62.31 रुपये प्रति डालर पर आ गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि आयातकों की ओर से डालर मांग बढने से रुपये की विनिमय दर कमजोर हुयी, हालांकि घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख से रुपये में ज्यादा गिरावट नहीं आ सकी.
फारेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डालर की तुलना में रुपया 30 पैसे मजबूत होकर 62.19 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 12 पैसे कमजोर होकर 62.31 रुपये प्रति डालर पर आ गया. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 105.71 अंक अथवा 0.37 फीसदी बढकर 28,610.17 अंक पर पहुंच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




