शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे सुधरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Feb 2015 10:55 AM
मुंबई : विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने के बीच निर्यातकों की ओर से डालर बिकवाली बढाये जाने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया चार पैसे सुधरकर 61.93 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि निर्यातकों एवं बैंकों की […]
मुंबई : विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने के बीच निर्यातकों की ओर से डालर बिकवाली बढाये जाने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया चार पैसे सुधरकर 61.93 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि निर्यातकों एवं बैंकों की ओर से डालर बिकवाली बढाये जाने के अलावा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख से भी रुपये की विनिमय दर मजबूत हुई.
हालांकि अन्य वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डालर की मजबूती से रुपये में ज्यादा मजबूती नहीं आ सकी. फारेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 23 पैसे मजबूत होकर 61.97 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में चार पैसे और सुधरकर 61.93 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स भी आज के शुरुआती कारोबार में 61.14 अंक अथवा 0.21 फीसद सुधरकर 29,069.13 अंक पर पहुंच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










