शेयर बाजार में 183.67 और निफ्टी में 49.90 अंक की तेजी के साथ बाजार बंद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंबई : बंबई शेयर बाजार में सेंसेक्स 183.67 अंक बढकर 27,458.38 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 49.90 अंक बढकर 8,284.50 अंक पर बंद हुआ. वैश्विक बाजारों में सुधार का असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है. सप्ताह की शुरुआत में लगातार तीन दिनों की मंदी के बाद कल बाजार कुछ […]
विज्ञापन
मुंबई : बंबई शेयर बाजार में सेंसेक्स 183.67 अंक बढकर 27,458.38 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 49.90 अंक बढकर 8,284.50 अंक पर बंद हुआ. वैश्विक बाजारों में सुधार का असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है. सप्ताह की शुरुआत में लगातार तीन दिनों की मंदी के बाद कल बाजार कुछ संभला. बाजार में यह तेजी आज भी जारी है. सेंसेक्स में करीब 144 अंक की मजबूती देखने को मिल रही है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी करीब 0.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है.
सुबह के करीब पौने दस बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 प्रमुख शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 0.53 फीसदी यानी 144.53 की तेजी के साथ 27,419 अंक पर दिख रहा है. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी बढ़त बनाए हुए है. फिलहाल एनएसइ का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 42.90 अंक या 0.52 फीसदी की मजबूती के साथ 8277.50 पर नजर आ रहा है.
फिलहाल बढ़त के साथ व्यापार करने वाली प्रमुख कंपनियों में टाटास्टील, टेक महिंद्रा, कोटेक बैंक, सिप्ला और डॉ रेड्डी हैं. इनके शेयर 2.27 फीसदी से 1.61 फीसदी तक चढ़े हैं. वहींइसवक्त नुकसान के साथ व्यापार कर रही प्रमुख कंपनियों में एनटीपीसी, भारतीएयरटेल, डीएलएफ, एशियन पेंट्स और बीपीसीएल हैं, ये 138 से 0.0.19 फीसदी की गिरावट के साथ करोबार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










