PF खातों में जमा रकम पर इस साल भी मिलेगा 8.75 फीसदी ब्याज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2014 8:47 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पांच करोड से अधिक अंशधारकों को मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अपनी जमाओं पर 8.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. पिछले वित्त वर्ष की राशि पर भी इसी दर से ब्याज दिया गया था. सूत्रों ने बताया, ‘वित्त मंत्रालय ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए ब्याज दर 8.75 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पांच करोड से अधिक अंशधारकों को मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अपनी जमाओं पर 8.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. पिछले वित्त वर्ष की राशि पर भी इसी दर से ब्याज दिया गया था.

सूत्रों ने बताया, ‘वित्त मंत्रालय ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए ब्याज दर 8.75 प्रतिशत पर बनाये रखने के ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड के फैसले को मंजूरी दे दी है.’

उल्लेखनीय है कि पिछले वित्त वर्ष 2013-14 में ब्याज दर 8.75 प्रतिशत जबकि 2012-13 में 8.5 प्रतिशत थी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीएफ जमाओं पर ब्याज की इस दर को अब श्रम मंत्रालय व आयकर विभाग अधिसूचित करेगा.

इस फैसले का कार्यान्वयन अधिसूचना की तारीख से ही होगा. केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 28 अगस्त को हुई बैठक में पीएफ जमाओं पर ब्याज दर 8.75 प्रतिशत पर बनाए रखने का फैसला किया गया था.

प्रक्रिया के तहत ईपीएफओ न्यासी बोर्ड के फैसले का कार्यान्वयन वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद होता है. वित्तमंत्रालय की मंजूरी के बाद इस फैसले को श्रम मंत्रालय व आयकर विभाग अधिसूचित करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola