ePaper

11 महीनों के न्‍यूनतम स्‍तर पर पहुंचा रुपया, 63.90 रुपये का हुआ एक डॉलर

Updated at : 16 Dec 2014 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
11 महीनों के न्‍यूनतम स्‍तर पर पहुंचा रुपया, 63.90 रुपये का हुआ एक डॉलर

मुंबई : आज मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले अपने 11 महीनों के सबसे न्‍यूनतम स्‍तर पर पहुंच गया गया. रुपये में 51 पैसे की गिरावट के साथ यह आज 63.45 प्रति डॉलर पर पहुंच गया है. रुपये में यह गिरावट अंतरबैंक विदेशी विनिमय में आयातकों द्वारा डॉलर की बढ़ती मांग और कच्चे तेलों के […]

विज्ञापन
मुंबई : आज मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले अपने 11 महीनों के सबसे न्‍यूनतम स्‍तर पर पहुंच गया गया. रुपये में 51 पैसे की गिरावट के साथ यह आज 63.45 प्रति डॉलर पर पहुंच गया है.
रुपये में यह गिरावट अंतरबैंक विदेशी विनिमय में आयातकों द्वारा डॉलर की बढ़ती मांग और कच्चे तेलों के दामों में कमी को माना जा रहा है. पिछले साल 13 नवंबर को 2013 में रुपये में सबसे 13 महीने की सबसे बड़ी कमी 63.90 प्रति डॉलर तय की गयी थी.
फारेक्‍स डीलरों के मुताबिक आयतकों के द्वारा लगातार अमेरिकी मुद्रा की मांग बढ़ने और घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पूंजी प्रवाह बढने से भी रुपये की विनिमय दर प्रभावित हुईऔर और इसका दबाव भारतीय मुद्रा पर बढ़ा है.
बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 65 पैसे कमजोर होकर 62.94 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था.
जो आज के शुरआती कारोबार में 51 पैसे और कमजोर होकर 63.45 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया है.
वहीं बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स भी आज के शुरुआती कारोबार में 273.05 अंक या 1.00 फीसदी कमजोर होकर 27,046.51 अंक पर आ गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola