बेदम हुआ शेयर बाजार, चार दिन में सेंसेक्स 846 अंक व निफ्टी 145 अंक नीचे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंबई : कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स भारी गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स का संवेदी सूचकांक 229.09 अंकों या 1 फीसदी की गिरावट के साथ 27,602 अंक पर बंद हुआ. इस सप्ताह के चार कारोबारी दिनों में अबतक सेंसेक्स 846 अंक व निफ्टी 145 अंक नीचे गया है. […]
विज्ञापन
मुंबई : कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स भारी गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स का संवेदी सूचकांक 229.09 अंकों या 1 फीसदी की गिरावट के साथ 27,602 अंक पर बंद हुआ. इस सप्ताह के चार कारोबारी दिनों में अबतक सेंसेक्स 846 अंक व निफ्टी 145 अंक नीचे गया है.
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी आज गिरावट दर्ज की गयी. निफ्टी का 50 शेयरों वाला सूचकांक 0.75 या 62.75 अंकों की कमी के साथ 8,292 अंकों पर बंद हुआ.
इस सप्ताह के अबतक के चार कारोबारी दिनों में बुधवार को छोड़कर सेंसेक्स व निफ्टी जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए हैं. सिर्फ बुधबार को सेंसेक्स 34अंक की बढ़त के साथ और निफ्टी 14.95 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था.
सोमवार को सेंसेक्स 339 अंक नीचे गिरा था जबकि निफ्टी 100 अंक गिरा था. वहीं मंगलवार को सेंसेक्स 322 अंक जबकि निफ्टी 97 अंक गिरा. इस तरह इस सप्ताह अबतक सेंसेक्स पिछले सप्ताह की तुलना में 846 अंक फिसला है. वहीं निफ्टी इस सप्ताह 145 अंक नीचे गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










