जेएलआर ने पेश किया जगुआर एक्सएफ, कीमत 45.12 लाख रुपये

नयी दिल्ली : टाटा के स्वामित्व वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने आज देश में जगुआर एक्सएफ सेडान का नया संस्करण पेश किया जिसकी मुंबई शोरुम में कीमत (चुंगी पूर्व) 45.12 लाख रुपये है. जगुआर एक्सएफ के एक्जीक्यूटिव एडिशन माडल में 2200 सीसी का डीजल इंजन लगा है और यह 8 स्पीड आटोमैटिक ट्रांसमिशन […]
नयी दिल्ली : टाटा के स्वामित्व वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने आज देश में जगुआर एक्सएफ सेडान का नया संस्करण पेश किया जिसकी मुंबई शोरुम में कीमत (चुंगी पूर्व) 45.12 लाख रुपये है.
जगुआर एक्सएफ के एक्जीक्यूटिव एडिशन माडल में 2200 सीसी का डीजल इंजन लगा है और यह 8 स्पीड आटोमैटिक ट्रांसमिशन व नैविगेशन सिस्टम से लैस है.
जेएलआर इंडिया के उपाध्यक्ष रोहित सूरी ने एक बयान में कहा, ‘हम जगुआर एक्सएफ 2200 लीटर डीजल इंजन वाला एक्जीक्यूटिव एडिशन आकर्षक मूल्य पर पेश कर उत्साहित हैं. इससे हमें ज्यादा बडे उपभोक्ता वर्ग तक पहुंचने में मदद मिलेगी.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




