आईसीआईसीआई बैंक एटीएम शुल्क में करेगा बढ़ोत्तरी
Updated at : 08 Dec 2014 3:00 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: देश के सबसे बडे निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अगले साल एक जनवरी से बचत खाता धारकों के लिए अपने एटीएम शुल्क में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है.नयी नियम के तहत बैंक के एटीएम का महीने में पांच बार मुफ्त उपयोग किया जा सकता है जबकि अन्य बैंकों के एटीएम का तीन बार मुफ्त […]
विज्ञापन
मुंबई: देश के सबसे बडे निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अगले साल एक जनवरी से बचत खाता धारकों के लिए अपने एटीएम शुल्क में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है.नयी नियम के तहत बैंक के एटीएम का महीने में पांच बार मुफ्त उपयोग किया जा सकता है जबकि अन्य बैंकों के एटीएम का तीन बार मुफ्त उपयोग किया जा सकेगा.
बैंक ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उपभोक्ता आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर सिर्फ पांच बार एटीएम का मुफ्त उपयोग कर सकेंगे जिसमें वित्तीय या गैर वित्तीय उपयोग शामिल है.बैंक ने कहा कि मुफ्त लेन-देन सीमा के बाद ग्राहकों को सेवा कर के अलावा 20 रुपये प्रति वित्तीय लेन-देन के आधार पर उपयेाग करना होगा और हर गैर-वित्तीय उपयोग के लिए 8.50 रुपये का भुगतान करना होगा.
इसी तरह छह मेट्रो – मुंबई, नयी दिल्ली, चेन्नयी,कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद – में आईसीआईसीआई बैंक के अलावा दूसरे बैंक के एटीएम में प्रति माह वित्तीय या गैर-वित्तीय मुफ्त उपयोग की संख्या घटाकर तीन कर दी गई है जिसके बाद ग्राहक को वित्तीय लेन-देन के लिए 20 रुपये और गैर-वित्तीय लेन-देन के लिए 8.50 रुपये खर्च करने होंगे.गैर-मेट्रो क्षेत्रों में उपयोग के संबंध में ग्राहक गैर-आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम का प्रति माह पांच बार मुफ्त उपयोग कर सकेंगे जिसके बाद शुल्क लगेगा.
एटीएम के उपयोग का मुद्दा बेहद विवादास्पद रहा है क्योंकि बैंकों को एक दूसरे को अंतर-संबद्धता के लिए शुल्क अदा करना होता है. इसके अलावा पिछले साल बेंगलुरु में एटीएम पर हुई लूट जैसी घटनाओं के बाद परिचालन शुल्क बढ गया जिससे लेन-देन शुल्क पर चर्चा शुरु हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




