ePaper

सेंसेक्स और निफ्टी की सुस्त चाल, मेटल, कैपिटल गुड शेयर बने बाजार का सहारा

Updated at : 05 Dec 2014 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स और निफ्टी की सुस्त चाल, मेटल, कैपिटल गुड शेयर बने बाजार का सहारा

मुंबई : सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन आज दोनों प्रमुख भारतीय शेयर बाजार बंबई स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बढ़त के साथ खुले. बाजार खुलने के साथ बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी बढ़त के साथ खुले. आज के शुरुआती कारोबारी सत्र में दिग्गज कंपनियों की तुलना में मिडकैप […]

विज्ञापन
मुंबई : सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन आज दोनों प्रमुख भारतीय शेयर बाजार बंबई स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बढ़त के साथ खुले. बाजार खुलने के साथ बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी बढ़त के साथ खुले. आज के शुरुआती कारोबारी सत्र में दिग्गज कंपनियों की तुलना में मिडकैप और स्मॉल कैप शेयरों में अधिक खरीदारी नजर होती आ रही है. मेटल, कैपिटल गुड और ऑयल एंड गैस के शेयरों से आज बाजार को सहारा मिलता दिखा.
दिन के 10 बजे सेंसेक्स 30 अंक की बढ़त के साथ 28, 593 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 11 अंक की बढ़त के साथ 8, 575 अंक पर कारोबार कर रहा था. सेल के विनिवेश की प्रक्रिया के तहत उसके शेयरों की बिक्री होने वाली है. बाजार की उस पर निगाह है.
निफ्टी के सूचकांक पर आज कोटेक महिंद्रा बैंक, गेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय एयरटेल, टाटा पॉवर टॉप गेनर बन कर उभरा. वहीं, जिंदल स्टील, एचसीएल लिमिटेड, टीसीएस, विप्रो, हिंदुस्तान लीवर टॉप लूजर बन कर उभरे हैं. बीएसइ के सूचकांक पर पीपावेव डिफेंस, पोलराइस, अतुल इंडस्ट्री, गोदरेज, रसोइया प्रोटीन लिमिटेड के शेयर टॉप गेनर बन कर उभरे. केएससीएल, आलोक टेक्सटाइल, कोरो मंडल, सन टीवी, कैलाश इंडस्ट्रीज टॉप लूजर बन कर उभरे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola