टीसीएस का नया केंद्र 18 महीने में देगा 20000 लोगों को नौकरी

Updated at : 07 Nov 2014 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
टीसीएस का नया केंद्र 18 महीने में देगा 20000 लोगों को नौकरी

हैदराबाद: टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का कोलकाता के निकट राजरहाट में नया साफ्टवेयर विकास केंद्र अगले 18 महीने में परिचालन में आने की संभावना है और इसकी क्षमता लगभग 20,000 लोगों की होगी. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह नया केंद्र 40 एकड में तीन चरणों में […]

विज्ञापन
हैदराबाद: टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का कोलकाता के निकट राजरहाट में नया साफ्टवेयर विकास केंद्र अगले 18 महीने में परिचालन में आने की संभावना है और इसकी क्षमता लगभग 20,000 लोगों की होगी.
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह नया केंद्र 40 एकड में तीन चरणों में बनाया जाएगा. इस केंद्र का पहला चरण पहले से ही परिचालन में है और अभी यहां लगभग 2,000 लोग काम कर रहे हैं. यह संख्या अगले 12-18 महीने में बढकर 19,000-20,000 हो जाएगी.
उन्होंने बताया कि इस समय पश्चिम बंगाल में विभिन्न इकाइयों में कंपनी के लगभग 28,000 कर्मचारी हैं और वह मौजूदा वित्त वर्ष में लगभग 4,000 और भर्तियां करेगी.
इसके अलावा टीसीएस के दो उपनगरीय केंद्र जमशेदपुर व गुवाहाटी में पहले से ही मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल वह स्थानीय परियोजनाओं के लिए प्रशिक्षण के उद्देश्य से करती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola