धनतेरस 21 को, डिमांड में सोना, 27 हजार के पार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2014 4:04 PM
नयी दिल्ली : धनतेरस का त्योहार 21 अक्तूबर को मनाया जायेगा. इस दिन सोने की डिमांड बहुत ज्यादा होती है. त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए आभूषण निर्माताओं और फुटकर कारोबारियों की लिवाली के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 70 रुपये की तेजी के साथ एक माह के उच्चस्तर 27,650 […]
नयी दिल्ली : धनतेरस का त्योहार 21 अक्तूबर को मनाया जायेगा. इस दिन सोने की डिमांड बहुत ज्यादा होती है. त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए आभूषण निर्माताओं और फुटकर कारोबारियों की लिवाली के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 70 रुपये की तेजी के साथ एक माह के उच्चस्तर 27,650 रुपये प्रति दस ग्राम तक जा पहुंचे.
वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर मांग के चलते चांदी के भाव 200 रु. की गिरावट के साथ 38,800 रु. प्रति किलो रह गये.बाजार सूत्रों के अनुसार त्यौहारी सीजन के मद्रदेनजर आभूषण निर्माताओं और फुटकर ग्राहकों की लिवाली बढने से सोने की कीमतों में तेजी आई.
सिंगापुर में सोने के भाव 0 . 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1223. 95 डालर प्रति औंस रहे.दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 70 रु. की तेजी के साथ क्रमश: 27,650 रु. और 27,450 रु. प्रति दस ग्राम बंद हुए. गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24,200 रु. प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए.
बिकवाली दबाव के चलते चांदी तैयार के भाव 200 रु. की गिरावट के साथ38,800 रु. किलो बंद हुए. जबकि चांदी साप्ताहिक के भाव 25 रु. सुधरकर 38,765 रु. किलो बंद हुए. चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 69,000 : 70,000 रु. प्रति सैकडा अपरिवर्तित बंद हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










