UGC NET फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 28 मई तक एडिट करें ये डिटेल्स

NTA नोटिस (PC-X)
UGC NET June 2026 Correction Window: UGC-NET जून 2026 परीक्षा के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो खोल दी गई है. फॉर्म में करेक्शन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
UGC NET June 2026 Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है. उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की गलती कर दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपने डिटेल्स में सुधार कर सकते हैं. फॉर्म में सुधार करने के लिए स्टूडेंट्स के पास कम ही समय बचा है.
कब तक कर सकते हैं फॉर्म में सुधार?
कैंडिडेट्स 26 मई 2026 से 28 मई 2026 रात 11:50 बजे तक UGC NET के आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. NTA ने स्पष्ट किया है कि सुधार केवल एक बार किया जा सकता है, वो भी फिक्स टाइमलाइन के भीतर. लास्ट डेट के बाद किसी भी सुधार को एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा.
कब तक खुली रहेगी करेक्शन विंडो?
- शुरुआत: 26 मई 2026
- लास्ट डेट: 28 मई 2026
- समय: रात 11:50 बजे तक
कैसे करें आवेदन में सुधार?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
- एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
- Correction Window लिंक पर क्लिक करें.
- जिन डिटेल्स में बदलाव की परमिशन है, उन्हें एडिट करें.
- सभी बदलाव जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
- फ्यूचर के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
ध्यान रखें
- यह करेक्शन सुविधा केवल एक बार उपलब्ध होगी.
- लास्ट डेट के बाद किसी भी तरह का सुधार नहीं किया जा सकेगा.
- उम्मीदवार केवल उन्हीं डिटेल्स को बदल सकेंगे जिनकी अनुमति NTA ने दी है.
किन डिटेल में कर सकते हैं सुधार?
- माता या पिता के नाम की स्पेलिंग में सुधार
- जन्मतिथि (Date of Birth) में बदलाव
- पोस्ट-ग्रेजुएशन के मार्क्स अपडेट करना
- कॉलेज/यूनिवर्सिटी के नाम में सुधार
- कैटेगरी (General, OBC, SC, ST) बदलना
- PwD (दिव्यांगता) स्टेटस में बदलाव
- कुछ मामलों में परीक्षा विषय (Subject/Paper) बदलने की अनुमति
- फोटो और सिग्नेचर दोबारा अपलोड करना, यदि इमेज क्लियर न हो
किन डिटेल में सुधार नहीं कर सकते हैं?
- उम्मीदवार का नाम (Candidate Name)
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पता (Address)
- परीक्षा शहर (Exam City)
यह भी पढ़ें- UG छात्रों के लिए UGC ने जारी किए इंटर्नशिप गाइडलाइंस, देखें यहां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










