UG छात्रों के लिए UGC ने जारी किए इंटर्नशिप गाइडलाइंस, देखें यहां

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 26 May 2026 5:44 PM

विज्ञापन

यूजीसी (PC-X)

UGC Internship Guidelines 2026: यूजीसी ने इंटर्नशिप को लेकर गाइंडलाइंस जारी किए हैं. UGC के अनुसार, इंटर्नशिप के जरिए छात्रों में आत्मविश्वास विकसित होता है.

विज्ञापन

UGC Internship Guidelines 2026: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने अंडरग्रेजुएट छात्रों के लिए Internship/Research Internship से जुड़े गाइडलाइंस जारी किए हैं. इन गाइडलाइंस का उद्देश्य छात्रों की employability skills को बेहतर बनाना और उन्हें प्रोफेशनल दुनिया के लिए तैयार करना है.

UGC ने नोटिस जारी कर दी जानकारी

यूजीसी ने X पर एक ट्वीट के जरिए स्टूडेंट्स को जानकारी दी है. कहा कि अपने सफल करियर की शुरुआत करें! हम अपने छात्रों के लिए बेहतर इंटर्नशिप की व्यवस्था कैसे कर सकते हैं? छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए अंडरग्रेजुएट छात्रों हेतु UGC की Internship/Research Internship Guidelines. इसके नीचे इंटर्नशिप को लेकर डिटेल में जानकारी दी गई है.

इस इंटर्नशिप से क्या फायदा मिलेगा?

UGC के अनुसार, इंटर्नशिप के जरिए छात्रों में कौशल, क्षमता, प्रोफेशनल काम करने की समझ और आत्मविश्वास विकसित होता है. इससे उन्हें इंडस्ट्री और रिसर्च सेक्टर में काम करने का रियल एक्सपीरियंस मिलता है.

क्या है UGC का उद्देश्य?

  • छात्रों को प्रैक्टिकल एक्सपोजर देना
  • रिसर्च और इंडस्ट्री अनुभव बढ़ाना
  • रोजगार क्षमता (Employability) को मजबूत करना
  • प्रोफेशनल स्किल्स और आत्मविश्वास विकसित करना

किन छात्रों को मिलेगा फायदा?

ये गाइडलाइंस खासतौर पर अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए तैयार की गई हैं, ताकि पढ़ाई के दौरान ही उन्हें इंडस्ट्री और रिसर्च का एक्सपीरियंस मिल सके.

क्र.सं.कोर्ससुझाया गया समयअवधिसुझाई गई गतिविधियांक्रेडिट
1● 3 वर्षीय UG डिग्री
● 4 वर्षीय UG डिग्री (ऑनर्स)
● 4 वर्षीय UG डिग्री (ऑनर्स विद रिसर्च)
चौथे सेमेस्टर के बाद60–120 घंटे● प्रैक्टिकल ट्रेनिंग / शॉर्ट रिसर्च प्रोजेक्ट
● सेमिनार में भाग लेना
● सेमिनार की तैयारी के लिए तय जर्नल पढ़ना
● उद्यमियों का अध्ययन
● सामाजिक परियोजनाएं
● उद्योगों / किसानों का अध्ययन
02–04
24 वर्षीय UG डिग्री (ऑनर्स विद रिसर्च)8वां सेमेस्टरएक सेमेस्टर● उच्च शिक्षण संस्थान (HEI) रिसर्च मेथडोलॉजी, रिसर्च टूल्स और तकनीक, रिसर्च क्षमता विकास और पॉलिसी फ्रेमवर्क से जुड़े कोर्स शामिल कर सकते हैं।
● डिसर्टेशन / थीसिस

छात्रों के लिए सुनहरा मौका

UGC ने संस्थानों से बेहतर इंटर्नशिप व्यवस्था तैयार करने पर जोर दिया है, जिससे छात्रों को करियर में आगे बढ़ने के ज्यादा अवसर मिल सकें. छात्र UGC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Internship/Research Internship Guidelines पढ़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें- IGNOU July Admission 2026: शुरू हुए आवेदन, फॉर्म भरने के लिए APAAR ID जरूरी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola