ePaper

सेंसेक्स व निफ्टी में मामूली सुधार से निवेशकों को थोड़ी राहत

Updated at : 17 Sep 2014 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स व निफ्टी में मामूली सुधार से निवेशकों को थोड़ी राहत

नयी दिल्लीः सोमवार और मंगलवार की भारी गिरावट के बाद आज बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी में हलका उछाल दर्ज किया गया. कई बैंकिग, मोटर सहित कुछ दूसरे शेयर थोड़े संभलते नजर आये. हालांकि फिर बाजार का रुख नकारात्मक हो गया. दोपहर 1.41 मिनट तक सेंसेक्स मंगलवार की तुलना में मामूली बढ़त […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः सोमवार और मंगलवार की भारी गिरावट के बाद आज बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी में हलका उछाल दर्ज किया गया. कई बैंकिग, मोटर सहित कुछ दूसरे शेयर थोड़े संभलते नजर आये. हालांकि फिर बाजार का रुख नकारात्मक हो गया. दोपहर 1.41 मिनट तक सेंसेक्स मंगलवार की तुलना में मामूली बढ़त 19.25 अंक के साथ 26557.15 पर था वहीं निफ्टी 18 अंक की बढ़त के साथ7950.90 अंक पर था.

बाजार खुलने के बाद 9.57 मिनट तक सेंसेक्स में जहां 108.21 की बढ़त के साथ 26,604.61 अंक पर देखी गयी. वहीं निफ्टी में 25.48 की बढ़त दर्ज की गयी है. हालांकि मिड कैप के शेयरों में गिरावट जारी है वहीं छोटे शेयरों में बढ़त देखी जा रही है. गौरतलब है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आज शुरु होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक से पहले वैश्विक बाजारों के नकारात्मक संकेतों से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 324 अंक टूटकर 26,492.51 अंक रह गया था. यह तीन सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट थी.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 109 गिरकर 7,932.90 अंक रह गया. सेंसेक्स व निफ्टी में यह सात सप्ताह की सबसे बडी गिरावट है. फेडरल रिजर्व द्वारा उम्मीद से पहले ब्याज दरें बढाने से पूंजी की निकासी बढेगी जिससे उभरते बाजार प्रभावित हो सकते हैं. बीएसई के सभी 12 वर्गों के सूचकांक नुकसान में रहे. स्मॉलकैप व मिडकैप में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola