रुपया 19 पैसे मजबूत होकर 60.49 रुपये प्रति डॉलर पर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2014 9:10 PM

विज्ञापन

मुंबई: रुस और यूक्रेन में संघर्षवराम की खबर के बीच अमेरिकी डॉलर की कमजोरी के कारण रुपया में चार सत्रों की गिरावट थम गई और यह दिन के कारोबार में 60.33 रुपये प्रति डॉलर के एक माह के उच्च स्तर को छूने के बाद अंत में 19 पैसे की तेजी दर्शाता 60.49 रुपये प्रति डॉलर […]

विज्ञापन

मुंबई: रुस और यूक्रेन में संघर्षवराम की खबर के बीच अमेरिकी डॉलर की कमजोरी के कारण रुपया में चार सत्रों की गिरावट थम गई और यह दिन के कारोबार में 60.33 रुपये प्रति डॉलर के एक माह के उच्च स्तर को छूने के बाद अंत में 19 पैसे की तेजी दर्शाता 60.49 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय शेयर बाजार की तेजी और विदेशी पूंजी के सतत् प्रवाह ने रुपये की मजबूती में मदद की. अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 60.64 रुपये प्रति डॉलर पर बेहतर खुला और तत्काल 60.69 रुपये प्रति डॉलर तक नीचे चला गया. बाद में यह 60.33 रुपये प्रति डॉलर के एक माह के उच्चस्तर को छू गया और अंत में 19 पैसे अथवा 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 60.49 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

विगत चार कारोबारी सत्रों में रुपये में 25 पैसे अथवा 0.41 प्रतिशत की गिरावट आई है. बंबई शेयर बाजार का सूचकांक लगातार नौवें दिन तेजी दर्शाता 120.55 अंक बढकर 27,139.94 अंक पर बंद हुआ. इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने संदर्भ दर 60.5445 रुपये प्रति डॉलर और 79.5434 रुपये प्रति यूरो निर्धारित किया था. पौंड और जापानी येन के मुकाबले रुपये में तेजी आई जबकि यूरो के मुकाबले यह कमजोर रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola