ePaper

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 36 अंक मजबूत, निफ्टी भी आगे

Updated at : 20 Aug 2014 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 36 अंक मजबूत, निफ्टी भी आगे

मुंबई: कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 36 अंक मजबूत हो गया. बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक में पिछले छह कारोबारी सत्रों के दौरान 1,090 अंकों की बढोतरी दर्ज की गयी थी, जो आज सातवें दिन 36.00 […]

विज्ञापन

मुंबई: कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 36 अंक मजबूत हो गया. बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक में पिछले छह कारोबारी सत्रों के दौरान 1,090 अंकों की बढोतरी दर्ज की गयी थी, जो आज सातवें दिन 36.00 अंक अथवा 0.14 फीसद बढकर 26,456.67 अंक पर पहुंच गया. इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 6.50 अंक अथवा 0.08 फीसद बढकर 7,904.00 अंक पर पहुंच गया.

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि तिमाही परिणामों के बेहतर नतीजों से उत्साहित कोषों एवं निवेशकों की ओर से स्वास्थ्य, आईटी, ढांचागत निर्माण क्षेत्र, उपभोक्ता सामान आदि चुनिंदा शेयरों की खरीद बढाये जाने से सूचकांक में तेजी आई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola